March 29, 2023

Health tips: गर्मियों में इन तरीकों से रखें खुद को हाइड्रेट, बीमारियां रहेंगी कोसो दूर

wp-header-logo-286.png

गर्मियों में खुद को हाइड्रेट रखने का तरीका।
गर्मियों का मौसम आते ही लोग नींबू पानी और आइसक्रीम का ज्यादा सेवन करने लगते हैं। इस मौसम में चिलचिलाती धूप से कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा लोगों में सनबर्न और डिहाइड्रेशन की परेशानी देखने को मिलती हैं। गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, लेकिन सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहें हैं, जिसकी हेल्प से आप खुद को हाइड्रेट रख सकते हैं।
1. पानी वाली चीजें खाएं
पानी वाली चीजों में 20 प्रतिशत तक पानी होता है। आप अपनी डाइट में खीरा, टमाटर, तरबूज, ब्रोकली, पालक, स्ट्रॉबेरी, अंगूर आदि चीजों को शामिल कर सकते हैं। इन सभी चीजों में पानी की अधिक मात्रा होती है। इन सभी चीजों में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है।
2. सभी बेवरेज सही नहीं होते
कुछ बेवरेज का सेवन करने से शरीर डिहाइड्रेट होता है। कॉफी, शुगरी सोडा, बीयर, वाइन, लेमनेड, एनर्जी ड्रिंक और मीठी चाय को बेवरेज में शामिल किया जाता है। इन चीजों में शुगर, नमक और अन्य चीजें काफी मात्रा में होती है, जो शरीर में पानी के लेवल को कम करती है। आप इन ड्रिंक्स को पीने की बजाय अधिक पानी का सेवन करें।
3. ठंडे पानी से नहाएं
गर्मी के समय में बहुत ज्यादा पसीना आने लगता है। इस वजह से शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। हालांकि, ठंडे पानी से हमारा शरीर हाइड्रेट नहीं होता है, बल्कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुचाने का काम करता है और शरीर में ठंडक होने के कारण पसीना जल्द नहीं आता है।
4. शरीर को डिटॉक्स करने वाली ड्रिंक्स पिएं
आप पानी में आर्टिफिशियल स्वीटनर और प्रिजर्वेटिव के बदले नींबू, संतरा, जामुन, पुदीना, खीरा आदि फल को मिलाकार स्वाद बढ़ा सकते हैं। इन चीजों को मिलाने से आपको पानी में भी स्वाद आने लगेगा, जिस वजह से आप ज्यादा पानी का सेवन कर पाएंगे। आज के समय में डिटॉक्स ड्रिंक्स का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है।
5. नारियल पानी
आप नॉर्मल पानी की बजाय नारियल पानी का सेवन करें, क्योंकि इस ड्रिंक में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा इलेक्ट्रोलाइट को बैलेस करने में मदद करता है। नारियल पानी फ्रूट जूस से बेहतर होता है। फ्रूट जूस में नारियल पानी के मुकाबले अधिक कैलोरी और शुगर पाई जाती है।
6. ब्रेकफास्ट में ओट्स और चिया सीड्स खाएं
यह बात आप भी जानते हैं कि नाश्ता दिन का सबसे आवश्यक भोजन है। चिया के बीज अपने वजन का तीस गुना पानी अपने अंदर सोख लेते हैं, वहीं ओट्स पानी को सोखने के साथ-साथ फैलता भी है। ये खाने में स्वादिष्ट तो होता है, साथ ही लिक्विड चीजों से भरपूर भी होता है। आप चिया सीड्स के साथ ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी मिला सकते हैं। इसका सेवन करना सेहत के लिए एक बेहतर विकल्प है और आपके पेट को भी लंबे समय तक भरे रखता है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source