विटामिन डी के कैप्सूल खाते हैं Yo Yo Honey Singh, रात को काम और दिन में सोने का भी बताया कारण

पंजाबी सिंगर हनी सिंह
Honey Singh: मशहूर पंजाबी सिंगर हनी सिंह गानों में कुछ अलग करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल लंबे समय के बाद यो यो हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हुए हैं। हेल्थ के चलते वह लंबे समय के ब्रेक पर थे। उन्हें हेल्थ से संबंधित बीमारी से बाहर निकलने में 5 से 6 साल का समय लगा। बता दें कि बॉलीवुड फिल्मों में भी उनके गानों की गूंज सुनाई देती है। हनी ने करियर के पीक पर फिल्मों के लिए भी गाने गाए, जिन्हें लोगों ने बेहद पसंद भी किया था। अब हनी सिंह एक बार फिर अपनी पुरानी लुक में नजर आ रहे हैं। हाल ही में अक्षय की फिल्म सेल्फी के लिए उन्होंने गाना गाया था। इसके बाद अब वो सलमान खान की फिल्म में एक गाने में नजर आने वाले हैं। इस बीच हनी ने अपनी लाइफ से जुड़ी कुछ पर्सनल बातों को शेयर किया है।
हनी सिंह के बारे में हर कोई जानता है कि वो रात के समय काम करना पसंद करते हैं। शायद ही आप इसके पीछे का कारण जानते होंगे। अब इस सवाल का जवाब खुद हनी पाजी ने बताया है। उन्होंने कहा कि मैं 15 से 16 साल से रात के समय काम करता आया हूं। शुरू में मेरे पिता म्यूजिक करने के लिए मना करते थे। पिता जब घर पर होते तो मैं बाहर निकल जाता और जब वे ड्यूटी के लिए निकलते तो मैं घर आ जाता था। उसके बाद पूरा दिन घर में सोता रहता था। उस समय मजबूरी थी, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि एआर रहमान भी रात को काम करते हैं। इसके बाद मेरे भी मन में आया कि मैं रात को ही काम करूंगा।
हनी सिंह को खाने पड़ते हैं विटामिन डी के कैप्सूल
सिंगर ने रात को काम करने के फायदे के बारे में भी बताया है। उनका कहना है कि रात के समय गाड़ियां नहीं होती है और ना ही कोई फोन करने वाला होता है। सूरज भी रात को नहीं होता है, क्योंकि सूर्य में एक तरह का घमंड है और गुस्सा भी है। हनी सिंह ने आगे बताया कि उन्हें चांद से लगाव है, क्योंकि चांद शांति का प्रतीक है। ऐसे में सवाल उठता है कि हनी सिंह विटामिन डी के लिए क्या करते हैं। इसका जवाब भी हनी सिंह ने कहा कि विटामिन डी के लिए मुझे कैप्सूल खाने पड़ते हैं।
हनी सिंह का वर्कफ्रंट
हनी सिंह ने अपने वर्कफ्रंट को लेकर बताया कि उनके कई गाने इसी साल आने वाले हैं। अब वो म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई देंगे। इसकी वजह बताते हुए हनी ने बताया कि वह सिंगर होने के साथ ही वीडियो में भी नजर आने का शौक रखते हैं। साल 2018 में उनका मखना गाना आया। इसे लोगों ने बेहद पसंद भी किया। लेकिन, फैंस उनकी पुरानी लुक को जरूर मिस कर रहे थे। अब हनी सिंह ने खुद कहा है कि इसी साल वो प्रोपर कमबैक करने वाले हैं। वह खुद को प्लेबैक आर्टिस्ट के तौर पर नहीं देखते हैं। सलमान खान की फिल्म में उनके गाने का फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। गौरतलब है कि अप्रैल में हनी सिंह के म्यूजिक एल्बम हनी 3.O आने वाली है। इसे लेकर भी फैंस के बीच खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire