news website
नई दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना के नए मरीज बढ़ने का ट्रेंड दिखने लगा है। लगातार दूसरे दिन 7 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को देश में 7,584 मरीज मिले और 24 की मौत हुई। इसके साथ मरीजों की संख्या 4 करोड़ 32 लाख 5 हजार 106 हो गई है। वहीं, अब तक इस संक्रमण से 5 लाख 24 हजार 747 लोगों की जान चली गई है।
5 सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2813, केरल में 2193, दिल्ली में 622, कर्नाटक में 471 और हरियाणा में 348 केस मिले थे। देश में मिले कुल केसों में से 85% इन्हीं 5 राज्यों में मिले हैं। जबकि अकेले महाराष्ट्र में 37.09% केस मिले हैं।
कोरोना से मौतें भी बढ़ीं
पिछले 24 घंटे में कोरोना से 24 लोगों की मौत हुई है। जबकि इससे एक दिन पहले सिर्फ 8 लोगों की मौत हुई थी। भारत में महामारी से अब तक 5,24,747 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
रिकवरी रेट 98.7% हुआ, एक्टिव केस बढ़े
भारत में रिकवरी रेट 98.7% हो गया। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 3,791 मरीज ठीक हुए। अब तक देश में कोरोना से 4,26,44,092 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस बढ़कर 36,267 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस 3,769 बढ़े।
दिल्ली में फिर बढ़े केस
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को नए केस फिर बढ़े। गुरुवार को दिल्ली में 622 नए मरीज मिले, 537 मरीज ठीक हुए, जबकि 2 संक्रमितों की मौत हो गई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को कोरोना केस में 10% की बढ़ोतरी हुई। बुधवार को 564 नए केस मिले थे। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 3.12% पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 1,774 है।
केंद्र ने राज्यों से सतर्क रहने को कहा
भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क रहने के लिए कहा है। गुरुवार को भी देश में 7 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से देश के सभी राज्यों को पत्र लिखा है। पत्र में कोरोना के नियमों का पालन कराने और टेस्टिंग व ट्रेसिंग करने के लिए भी कहा है। गुरुवार को कोरोना के 7240 मामलों में से 81 फीसदी मामले सिर्फ चार राज्यों महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और कर्नाटक में मिले थे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
This is the News Website by Chambal Sandesh
Rajasthan, Kota
THIS IS CHAMBAL SANDESH YOUR OWN NEWS WEBSITE
Chambal Sandesh