करौली, जोधपुर के बाद भरतपुर में भिड़े दो समुदाय: जमकर चले पत्थर, बोतल और लाठियां

जयपुर। राजस्थान के अलग-अलग जिलों में उपद्रव का सिलसिला जारी है। प्रदेश में करौली और जोधपुर में हुए दंगों की आग अभी ठंडी नहीं हुई है कि भरतपुर में दो समुदाय भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी के बाद करीब आधे घंटे तक कांच की बोतलें फेंकी गईं। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जश्न मनाने के दौरान हुआ उपद्रव
बताया जा रहा है कि दोनों समुदाय में किसी बात को लेकर 2013 से एक मामला चल रहा था। उस मामले में सोमवार को फैसला आया था। कुछ आरोपियों को इस मामले में बरी कर दिया गया था। इस पर उनके समर्थक डीजे बजाकर जश्न मना रहे थे। उसी दौरान दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी के बाद जमकर विवाद हो गया और फिर मामला बिगड़ गया। उपद्रव में घायल हुए तीन लोगों से 2 को अस्पताल ले जाया गया।
कांच की बोतलों से ताबड़तोड़ हमला
रात 2 बजे तक पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी वहीं पर डटे रहे। अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के घरों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्थर और कांच की खाली बोतलें पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। उपद्रव प्रभावित इलाके के चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।
31 लोग गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के करीब 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि पूरी सड़क पर कांच और पत्थर बिखरे हुए थे। जिन्हें पुलिस ने साफ करवा दिया। इस इलाके में कई बार दोनों समुदाय के बीच झगड़ा हो चुका है। पूरे इलाके में लोगों को पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है।
राजस्थान में कौनसा मुद्दा गहलोत सरकार की असफलता को प्रमाणित करता है ?
View Results
क्या गुर्जर आरक्षण पर गहलोत सरकार द्वारा पारित विधेयक पुराने आश्वासनों का नया पिटारा है ?
View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter