सुशांत की मौत के 3 साल बाद कमबैक करेंगी रिया चक्रवर्ती, MTV Roadies 19 में बनीं गैंग लीडर

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती।
Rhea Chakraborty MTV Roadies 19: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के लिए 2020 का साल बेहद कठिन रहा। उनके बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत दुनिया को अलविदा कह गए। इसके बाद सुशांत के परिवार वालों ने रिया को उनकी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। रिया को मीडिया ट्रायल का सामना करना पड़ा, ड्रग्स मामले में जेल भी जाना पड़ा था। एक्ट्रेस के हेटर्स ने तो मान ही लिया था कि वो अब इंडस्ट्री में कमबैक नहीं करने वाली हैं। लेकिन रिया ने करियर खत्म होने की बात का दावा करने वाले लोगों को चुनौती देते हुए कमबैक की तैयारी कर ली है।
एमटीवी रोडीज का नया सीजन बेहद जल्द शुरू होने वाला है। प्रोमो वीडियो में सोनू सूद ने कहा कि आने वाला सीजन काफी कठिन होने वाला है। रिया चक्रवर्ती भी इस शो में गैंड लीडर के तौर पर नजर आएंगी। बता दें कि रिया रोडीज के 19वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर दमदार वापसी कर रही हैं, क्योंकि एक्ट्रेस कुछ समय से काम से दूर थी। आखिरकार अब रिया के फैंस उन्हें प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी के साथ एक गैंग लीडर के रूप में देख पाएंगे।
A post shared by MTV Roadies (@mtvroadies)
एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर बनीं रिया चक्रवर्ती
मेकर्स ने एमटीवी के नए सीजन के तीसरे गैंग लीडर के नाम का खुलासा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रिया चक्रवर्ती को कहते हुए सुना जा सकता है कि आपको क्या लगा मैं डर जाऊंगी, वापस नहीं आऊंगी। अब डरने की बारी किसी और की है। मिलते हैं ऑडिशन पर। रिया की लुक पर बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की आउटफिट कैरी की हुई है। एक्ट्रेस का किलर अंदाज देखकर उनके प्रशंसकों की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा है। वहीं, हेटर्स सोशल मीडिया पर रिया की एंट्री को लेकर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि रिया के आने की वजह से शो फ्लॉप हो जाएगा।
खैर, एमटीवी 19 के ऑन ऐयर होने के बाद ही पता चल पाएगा कि शो में रिया चक्रवर्ती के होने का कितना फायदा होता है या नुकसान। फिलहाल इतना कहा जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती की एंट्री से एमटीवी शो जबरदस्त चर्चा में आ गया है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire