June 3, 2023

ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, लग्जरी कार के बराबर है एक AAM की कीमत

wp-header-logo-270.png

दुनिया के सबसे महंगे आम।
फलों का राजा आम सबका पसंदीदा होता है। आम में भी कई तरह की वैरायटी होती है। जिसका टेस्ट अलग-अलग होता है। आमों की पहचान उनके खास स्वाद और आकार से की जाती है, लेकिन क्या आप जानते है कि ऐसा भी एक आम है। जिसकी कीमत लग्जरी कार के बराबर है। तो आईये जानते हैं इस आम के बारे में..
गर्मी के मौसम के साथ आम का सीजन भी आ चुका है। इस मौसम में बाजारों में कई तरह के आम देखने को मिलते हैं। हर राज्य में अलग-अलग वैरायटी के आम देखे जाते हैं। जैसे कि कुछ जाने माने आम हैं जिनके नाम और स्वाद के बारे में लोग जानते हैं। जैसे दशहरी, लंगड़ा, चौसा, मालदेव इत्यादि खासकर बाजारों में मिलते हैं। इन आमों को आपने भी खाया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी यह गौर किया है कि ऐसा भी कोई आम है जो लग्जरी कार के दाम के बराबर है। आईए दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में बताते हैं।
दुनिया का सबसे महंगा आम
दुनिया का सबसे महंगा आम ताइयो नो तमागो है। यह आम खासकर जापान में पाया जाता है। यह आम जापान के मियाजाकी प्रांत में पाया जाता है। यह जगह गर्म और धूप वाली जलवायु के लिए जानी जाती है। इस आम की खास बात यह है कि मीठे स्वाद और नरम बनावट के लिए यह चर्चित है। यह आम जापान में कुछ खास इलाके और सीमित मात्रा में ही उगाए जाते हैं। लोग अक्सर इस आम को किसी खास व्यक्ति को गिफ्ट के तौर पर दिया करते हैं। ताइयो नो तमागो की कीमत साल 2019 में दो आम की कीमत करीब 45,000 अमेरिकी डॉलर लगाई गई थी। यदि इसको भारतीय रुपयों में बदला जाए, तो यह करीब 36 लाख रुपये हुए। इस आम की नीलामी जापान में की गई थी। इस आम के इतने महेंगे कीमत लगने की ही वजह से यह दुनिया का सबसे महंगा आम कहां जाता है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source