Knowledge News : आखिर एस्केलेटर के साइड में क्यों लगा होता है ब्रश, जूते साफ करना नहीं बल्कि ये है उसका असली काम

हर रोज हम अपने आसपास ऐसी बहुत सी चीजों को देखते हैं जिनके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नहीं होती। जैसे डॉक्टर सफेद कोट ही क्यों पहनते हैं, मेट्रो (metro) में येलो टाइल्स क्यों लगी होती है आदि। ऐसे बहुत से सवाल होते हैं जो हम कई बार सोच तो लेते हैं लेकिन उनका जवाब हमें नहीं पता होता। अब एक बार फिर एक ऐसा ही सवाल सामने आया है कि आखिर क्यों एस्केलेटर यानि चलती हुई सीढ़ियों के साइड में ब्रश (escalators brush) लगे होते हैं। आप में से बहुत से लोगों ने मेट्रो और मॉल में इनका इस्तेमाल अपने जूतों को साफ करने के लिए किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका असली काम क्या है। अगर नहीं तो पढ़िए हमारा आज का ये आर्टिकल।
क्या जूते साफ करना होता है इसका काम?
बहुत से लोगों का मानना ये होता है कि एस्केलेटर (escalators) में लगे ब्रश का काम सिर्फ और सिर्फ जूतों को साफ करने का ही होता है, पर हम बता दें कि ऐसा नहीं है। इसका काम लोगों के जूते-चप्पलों को साफ करना नहीं है और ना ही इसे सिर्फ शो के लिए या मनोरंजन के लिए लगाया गया है। इसके साथ ही ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो एस्केलेटर पर बैठ कर इससे खेलने लग जाते हैं, लेकिन ये सही नहीं है।
फिर किस काम आता है एस्केलेटर का ब्रश
चलिए अब हम आपको बताते हैं कि असल में इसका काम होता क्या है। दरअसल इसे सेफ्टी और सिक्योरिटी पर्पस के लिए लगाया जाता है। क्योंकि एस्केलेटर की सीढ़ियों और साइड स्टैंड के बीच में गैप दिया होता है। अगर ये गैप नहीं होगा तो एस्केलेटर अच्छे से काम नहीं कर पाएगा और आगे नहीं चल पाएगा। अगर ये गैप ऐसे ही रहा तो इसमें बहुत सी चीजे गिर सकती है, जो एस्केलेटर को खराब का सकती हैं। जैसे सिक्के, पेन, पिन इत्यादि। अगर इस तरह की चीजे एस्केलेटर की स्पेस और साइड गैप के बीच में फंस गईं तो सीढ़ियां अटक जाएंगीं।
यही वजह है कि इन चीजों को गिरने से रोकने के लिए एस्केलेटर के साइड में इस ब्रश को लगाया जाता है। अगर गलती से भी ऐसी कोई चीज इसमें गिर गई तो वो मशीन के गियर्स को ही खराब कर सकती हैं। ऐसे में एस्केलेटर को रिपेयर करने का खर्च भी बड़ा होगा। बहुत से मामलों में तो इसे फिर से पूरा निकालकर इंस्टॉल करना पड़ेगा। क्योंकि कई बार किस जगह पर क्या फंसा है इसका अंदाजा आसानी से नहीं लगाया जा सकता। यही वजह है कि अगर ये ब्रश नहीं होंगे तो ऐसी परेशानियां हो सकती हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि एस्केलेटर के साइड में इन ब्रश का क्या काम होता है।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire