हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत, 40 सीटें जीती

शिमला. हिमाचल प्रदेश की जनता ने हर चुनाव की तरह इस बार भी सत्ता बदली है। मतगणना के ताजा आंकड़ों में कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस ने 40 सीटें जीत ली है।
वहीं, भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई। 2017 के मुकाबले उसे 19 सीटों का नुकसान हुआ। 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नतीजों के बाद इस्तीफा दे दिया है। इधर, कांग्रेस में नए सीएम के चुनाव के लिए मंथन जारी है। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का नाम इस मामले में सबसे आगे है।
भाजपा को चुनाव में जोरदार झटका लगा है। जयराम ठाकुर कैबिनेट के 10 में से 8 मंत्री चुनाव हार गए। चुनाव हारने वाले मंत्रियों में सुरेश भारद्वाज, रामलाल मारकंडा, वीरेंद्र कंवर, गोविंद सिंह ठाकुर, राकेश पठानिया, डॉ. राजीव सैजल, सरवीण चौधरी, राजेंद्र गर्ग शामिल हैं। जयराम ठाकुर के अलावा बिक्रम ठाकुर और सुखराम चौधरी ही चुनाव जीत पाए।
The post हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत, 40 सीटें जीती first appeared on chambalsandesh.
The post हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत, 40 सीटें जीती appeared first on chambalsandesh.