फरमानी नाज
Farmani Naz: सोशल मीडिया पर ‘हर हर शंभू’ गाना गाने के बाद सुर्खियों में आई फरमानी नाज (Farmani Naz) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। फरमानी सिंगिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी है, लेकिन विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। जब फरमानी ने ‘हर हर शंभू’ गाना गाया था तो एक तरफ वह यूटयूब पर छा गई थीं। दूसरी तरफ उनके खिलाफ फतवा भी जारी हुआ था। इस बार फरमानी अपने पिता और भाई की वजह से चर्चा का हिस्सा बन गई हैं।
फरमानी का भाई हुआ गिरफ्तार
शायद आप भी जानकर हैरान होंगे कि फरमानी नाज के सगे भाई को डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं इसी मामले में सिंगर के पिता और जीजा का नाम भी सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ के सरधना पुलिस के निर्माणधीन साइट पर लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 8 बदमाशों को अपनी गिरफ्त में लिया है। इन्हीं बदमाशों में से एक फरमानी का सगा भाई अरमान भी है। इसके अलावा फरमानी के पिता आरिफ और जीजा इरशाद का नाम भी डकैती के मामले में सामने है। पुलिस ने फरमानी के भाई को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उनके पिता और जीजा फरार बताए जा रहे हैं।
क्या इस वारदात का फरमानी के करियर पर पड़ेगा असर?
फरमानी नाज के पिता, भाई और जीजा ने बेशक वारदात को अंजाम दिया हो। लेकिन उनकी वारदात की वजह से सिंगर का नाम भी उछल रहा है। फरमानी ने अपनी मेहनत और सिंगिंग की बदौलत एक अलग मुकाम हासिल किया हैं। मगर उनके पिता और भाई की वजह से उनका नाम खराब हो रहा है। इतना ही नहीं फरमानी भी सवालों के घेरे में आ गई हैं। हालांकि, आने वाला समय ही बता पाएगा कि फरमानी के करियर पर इस घटना का क्या प्रभाव पड़ता है।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire
