MI vs RCB: आज भिड़ेंगे रोहित-विराट, प्लेऑफ की रेस के लिए मैच जीतना जरूरी

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर बैंगलोर।
IPL 2023 MI Vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 54वें मैच में आज मंगलवार की शाम को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) से होगा। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए आज का मैच बेहद ही जरूरी है। आईपीएल में अब तक दोनों टीमों का 31 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें 17 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने 14 में विजयी हासिल की है। हालांकि, RCB हाल के वर्षों में MI के खिलाफ सबसे मजबूत टीम रही है।
आईपीएल 2023 में दस मैचों में पांच जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में 10 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। MI की टीम अपने पिछले पांच मुकाबलों में केवल दो ही जीत पाई है। प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए मुंबई इंडियंस को अपने आगामी चार मैचों में से कम से कम तीन में जीत की जरूरत है। टीम को रोहित शर्मा के ऑफ फॉर्म पर भी चिंता का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कप्तान अपने पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। आईपीएल 2023 के प्लेऑफ के एक कदम और करीब पहुंचने के लिए उन्हें आज का मैच जीतना होगा।
Battle for the Top 4️⃣ Heats Up 🔥🔥
The stakes are high and the two teams are raring to go 🙌
Who wins this crucial clash folks 🤔#TATAIPL | #MIvRCB | @mipaltan | @RCBTweets pic.twitter.com/3h53YFhvGk
वहीं दूसरी तरफ, फाफ डु प्लेसिस की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 10 मैचों में से पांच में जीतकर 10 अंकों के साथ आईपीएल 2023 अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अपने पिछले पांच मैचों में बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने तीन गेम जीते हैं। हालांकि, आरसीबी की टीम अपने पिछला मुकाबला के खिलाफ सात विकेट से हारने के बाद इस खेल में आ रही है। आरसीबी को अपना फॉर्म तलाशने और प्लेऑफ के लिहाज से यह मुकाबला जीतना ही होगा।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire