Health Tips: मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है बहुत जरूरी, इन टिप्स के जरिए रखें अपना ख्याल

Health Tips: किसी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य (Physical and Mental Health) के बीच असंतुलन से न केवल पैनिक अटैक, पसीना या कंपकंपी हो सकती है, बल्कि यह कैंसर, हृदय और स्वांस संबंधी, गंभीर बीमारियों से भी संबंधित हो सकता है। मन और शरीर का संबंध कोई रहस्य नहीं है क्योंकि हम सभी ने अनुभव किया है कि हमारी भावनाएं सीधे हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती हैं और इसके विपरीत शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health) का प्रभाव सीधे मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) पर पड़ता है। यहां हम आपको मेंटल हेल्थ को बूस्ट (Tips To Boost Mental Health) करने के कुछ उपाय बताएंगे…
रेगुलर एक्सरसाइज
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ खुद को फिट और स्वस्थ रखने के लिए फिजिकल एक्टिविटी एक काफी अच्छा विकल्प है। आप कोई भी खेल, डांस, योग या अन्य दैनिक शारीरिक गतिविधियों में संलग्न हो सकते हैं। नियमित व्यायाम से मेटाबॉलिज्म में सुधार, मूड को ठीक करने, ऊर्जा और सतर्कता को बढ़ाने में मदद मिलती है।
हेल्दी फूड
हम सभी एक कहावत को जानते हैं, आप वही होते हैं जो आप खाते हैं। एक स्वस्थ, पौष्टिक आहार शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एक अच्छे डाइट प्लान का पालन करना जैसे ताजा, पौष्टिक भोजन करना और मन लगाकर खाना अच्छे स्वास्थ्य में योगदान देता है।
आरामदायक नींद
रात में अच्छी नींद शरीर को आराम देने, दिमाग को शांत करने, तनाव दूर करने और मन को शांत करने में मदद करती है।
बुरी आदतों को छोड़ना
बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना धीरे-धीरे कदम उठाना चाहिए। यह धूम्रपान, शराब का सेवन, जंक फूड खाना या गैजेट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हो सकता है। अपनी आदतों को नियमित करने से तन और मन को स्वस्थ बनाने में मदद मिलेगी।
अच्छी आदतों का विकास करना
हमें ऐसी गतिविधियों में भाग लेने का प्रयास करना चाहिए जो मन को शांत करने और फोकस को बेहतर बनाने में मदद करें। आपने अपने पूरे दिन में क्या अच्छा किया क्या नहीं इसे एक नोट डाउन करें। मेडिटेशन तनाव को दूर करने में मदद करता है, जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। नकारात्मक भावनाओं के बजाय सकारात्मक भावनाओं पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
नोट: यहां दी गई जानकारी सामान्य है इन्हें किसी भी परिस्थिती में विशषेज्ञ सलाह के रूप में न लें।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire