महिलाओं में बढ़ा Ovarian Cancer का खतरा, जानें शुरूआती लक्षण और बचाव

महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के ये होते हैं शुरूआती लक्षण।
Know Warning Signs Of Ovarian Cancer: दुनियाभर में कैंसर (Cancer) से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। हालांकि, अगर जेंडर स्पेसिफिक की बात करें, तो महिलाओं में ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) सबसे ज्यादा पाया जाता है। बात दें कि कैंसर एक गंभीर रोग है, जो लगभग शरीर के किसी भी हिस्से में पनप सकता है। यह एक ऐसी खतरनाक स्थिति होती है, जब शरीर के सेल्स कंट्रोल से बाहर होने लगते हैं। अगर इस बीमारी का समय रहते इलाज नहीं किया जाता है, तो यह शरीर के अलग-अलग हिस्सों में भी फैल सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें, तो महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के शुरू होने से पहले कई शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं, जिन्हें समय से पहचान कर इसका इलाज किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओवेरियन कैंसर के 8 शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिन्हें समझकर आप इस बीमारी का सही समय पर इलाज करवा सकती हैं।
आइये जानते हैं ओवेरियन कैंसर के शुरूआती लक्षण:-
– पेल्विस एरिया में दर्द महसूस होना: ओवेरियन कैंसर में पेल्विस में दर्द महसूस होना सबसे शुरूआती लक्षण होता है। ऐसे में अगर लगातार पेल्विस में दर्द और प्रेशर महसूस हो, तो आपको डॉक्टर से चेकअप जरूर करवाना चाहिए।
– मूत्राशय में बदलाव: अगर महिलाओं को अचानक से कई दिनों तक ट्वॉयलेट में कुछ दिक्कत आ रही हो। जैसे पेशाब करते समय दर्द, जलन या अन्य कोई समस्या, तो इसे हल्के में लेने की भूल न करें। ऐसी समस्याओं को लोग इंफेक्शन मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन समय के साथ यह दिक्कत बढ़ जाती है।
– कब्ज की समस्या: अगर महिलाएं लम्बे समय से कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं, तो यह ओवेरियन कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपको अपने पेट संबंधी किसी भी तरह के बदलाव दिख रहे हैं या लगातार आपके पेट में ब्लोटिंग की समस्या हो रही है, तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
– वजन कम होने लगता है: बता दें कि वजन कम होना किसी भी कैंसर का शुरूआती लक्षण हो सकता है। कैंसर में अक्सर लोगों का वजन कम होने लगता है, अगर आपको भी अचानक से वजन कम होने की समस्या हो रही है, तो यह ओवेरियन कैंसर या कोई अन्य कैंसर भी हो सकता है।
– खाना खाने में तकलीफ होना: अगर आप ओवेरियन कैंसर की शिकार हैं, तो आपको भूख बहुत ही कम लगती है। ये दिखने में एक सामान्य लक्षण है, लेकिन ओवेरियन कैंसर के लिहाज से बहुत बड़ा शुरूआती संकेत है। अगर आप अपने भोजन को बड़ी मुश्किल से खत्म कर पाती हैं, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
कैसे करें ओवेरियन कैंसर का इलाज
अगर किसी महिला को ये लक्षण दिख रहे हैं, तो उन्हें किसी कैंसर स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए। ऐसे में इन लक्षणों के पीछे की वजह जानने के लिए कुछ टेस्ट करवा सकते हैं और कैंसर की पुष्टि होने के बाद सही इलाज करवा सकते हैं। बता दें कि ओवेरियन कैंसर (Ovarian Cancer) के इलाज के लिए डॉक्टर आमतौर पर सर्जरी और कीमोथेरेपी का सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा कुछ दवाएं और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की सलाह दे सकते हैं। साथ ही आपकी डेली डाइट में कुछ बदलाव भी करने होंगे।
Also Read: Ovarian Cancer: ओवेरियन कैंसर बन सकता है महिलाओं में मौत का कारण, जानिए क्या है इस गंभीर बीमारी के लक्षण
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire