जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का रिलेशनशिप हुआ कन्फर्म!, इस अंदाज में कहा I Love You….

हम लाख छुपाएं प्यार मगर, दुनिया को पता चल जाएगा, ये गाना अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) पर एकदम फिट बैठ रहा है। आखिरकार इन दोनों के प्यार के बारे में सबको पता जो चल गया है।
दरअसल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के रिलेशनशिप की खबरें पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों कई बार एक दूसरे की तारीफ करते हैं। हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया है। अब जहीर इकबाल ने पहली बार सोशल मीडिया (Social Media) पर सोनाक्षी सिन्हा को आई लव यू (I Love You) कहा है।
आपको बता दे कि, सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट (Bday Celebration) किया है। सोनाक्षी के बर्थडे के कुछ दिन बार जहीर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा एक फ्लाइट में स्नैक्स खाती नजर आ रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए जहीर इकबाल ने कैप्शन दिया है, ‘जन्मदिन मुबारक हो सोन्ज… शुक्रिया मुझे ना मारने के लिए। आई लव यू… आपको ढेर सारा खाना, फ्लाइट्स, प्यार और खुशियां यूं ही मिलती रहें।’ ये वीडियो बताती है कि हम एक दूसरे को कितने वक्त से जानते हैं।
जहीर इकबाल ने इससे पहले एक इंटरव्यू (Interview) में अपने और सोनाक्षी सिन्हा के रिश्ते पर खुलकर बात की थी। जहीर इकबाल ने कहा था, ‘ये खबरें कब से चली आ रही हैं। इस अफवाहों को अब इतना वक्त हो गया है कि अब मुझे जरा सी भी परवाह नहीं है। आपको यदि ऐसा लगता है तो लगे। अगर आपको ये सब कहने में खुशी मिलती है तो ठीक है। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने इस मामले में अभी तक चुप्पी साधी है।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire