Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
March 31, 2023

National Deworming Day: पेट की इस समस्या का बच्चों के विकास पर बुरा प्रभाव, क्या आपका बच्चा भी पेट दर्द से है परेशान

wp-header-logo-142.png

National Deworming Day 2023: हम सभी के आलसपन और बिगड़ते लाइफस्टाइल (Lifestyle) के कारण कई सामान्य और गंभीर बीमारियां हमे अपना शिकार बना लेती हैं। बाजार में बिकने वाला जंक फूड (Junk Food) न सिर्फ युवाओं में मन को भाता है बल्कि छोटे-छोटे बच्चे भी इसे चटकारे लेकर खाते हैं। मोमोज, बर्गर, स्प्रिंग रोल और कई अन्य अनहेल्दी खाने की चीजों से न केवल हमारा पेट खराब होता है बल्कि पेट में कीड़े होने की समस्या भी बहुत आम हो जाती है। ऐसे में रह-रहकर लोगों के पेट में दर्द उठता है। यही दर्द आगे चलकर गंभीर रूप भी ले लेता है और बच्चे पेट संबंधी कई समस्याओं से ग्रस्त हो जाते हैं। अगर पेट में कीड़े (Stomach Worm) होने की समस्या का सही समय पर इलाज न किया जाए तो बच्चों की आंते (intestines) भी खराब हो सकती हैं।
दुनियाभर में 24% आबादी पेट के कीड़ों से परेशान (24% of the world’s population is troubled by intestinal worms)
बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या को एक गंभीर मुद्दा मानते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 फरवरी को सभी सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पेट में कीड़ों की दवा फ्री में खिलाना शुरू किया है। दरअसल 10 फरवरी को देश में नेशनल डी वार्मिंग डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का लक्ष्य सभी बच्चों और किशोरों में soil-transmitted helminths (STH) के प्रसार को कम करना है, जिसे आमतौर पर परजीवी आंतों के कीड़े (parasitic intestinal worms) के रूप में जाना जाता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) 2015 में शुरू किया गया था और यह एक ही दिन में लागू किए गए सबसे बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में से एक है।
बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक दुनिया भर में लगभग 24% आबादी मृदा-संचारित हेल्मिंथ कीड़े (soil-transmitted helminth worms) से संक्रमित है। भारत में 1 से 14 वर्ष की आयु के लगभग 241 मिलियन बच्चों को परजीवी आंतों के कीड़े (parasitic intestinal worms) होने का खतरा है, जिन्हें सॉइल-ट्रांसमिटेड हेलमिन्थ्स के रूप में जाना जाता है।
ये ज्यादातर मामले बच्चों से जुड़े क्यों होते हैं ? (How is worm infection in children)
बच्चों में कृमि संक्रमण कई कारणों से हो सकता है, जिनमें व्यक्तिगत स्वच्छता (personal hygiene) की कमी, कच्चा और दूषित (raw and contaminated food) भोजन, अधिक मिठाई और जंक फूड (sweets and junk food) का सेवन शामिल है।
क्या लक्षण हैं? (what are the symptoms)
– पेट में दर्द (stomach ache)
– दस्त, मतली या उल्टी (diarrhea, nausea or vomiting)
– गैस/सूजन (gas/bloating)
– थकान (Tiredness)
– वजन घटना (unexplained weight loss)
– पेट में दर्द या कोमलता (abdominal pain or tenderness)
एसटीएच कैसे फैलता है? (How is STH transmitted)
– युवाओं के शरीर में कीड़े भोजन और जीवन के लिए आंतों (intestines) में रहते हैं। वे हर दिन हजारों अंडे का प्रोडक्शन करते हैं।
– ये अंडे संक्रमित व्यक्ति के मल में पारित हो जाते हैं।
– संक्रमित व्यक्ति जो खुले में शौच करता है, कृमियों के अंडे मिट्टी में फैला देता है।
– इन कीड़ों को उन सब्जियों के माध्यम से इंजेक्ट किया जाता है, जिन्हें अच्छी तरह से धोया, पकाया या छीला नहीं जाता है।
– इन्हें दूषित जल स्रोतों से भी ग्रहण किया जाता है।
– ये कीड़े मिट्टी के जरिए बच्चों में प्रवेश कर जाते हैं। बच्चे मिट्टी में खेलते हैं और फिर बिना धोए अपने हाथों को मुंह में डाल लेते हैं।
– एसटीएच के कारण होने वाले संक्रमण से बच्चों में एनीमिया, कुपोषण, बिगड़ा हुआ मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक विकास कम हो जाता है।
एसटीएच संक्रमण को कैसे रोका जाता है? (How is STH infection prevented)
– स्वच्छ शौचालय का प्रयोग करें।
– बाहर शौच न करें।
– मुख्य रूप से खाने से पहले और शौचालय का उपयोग करने के बाद हाथ अच्छी तरह से धोएं।
– चप्पल और जूते पहनें।
– फलों और सब्जियों को सुरक्षित और साफ पानी में अच्छी तरह धोएं
– ठीक से पका हुआ खाना खाएं।
पेट के कीड़ों को दूर करने के उपाय (Home remedies to remove stomach worms)
अंजीर (Fig)
अगर आपके बच्चे के पेट में कीड़े की शिकायत है, तो आप सूखे हुए अंजीर को जैतून के तेल में डालकर एक जार में बंद कर 40 दिनों तक किसी ठंडी जगह पर रख दें। 40 दिन पूरे होने के बाद रोज सुबह खालीपेट बच्चे को थोड़ा-थोड़ा उसमें से खिलाएं।
लहसुन (Garlic)
लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, यह बच्चों के पेट के कीड़े को मारने में काफी प्रभावी माना जाता है। बच्चे को लहसुन की एक कच्ची कली पीसकर गुड़ के साथ खिला दें, इससे पेट के कीड़े खत्म हो जाएंगे।
नीम की पत्तियां (neem leaves)
बच्चें हो या बड़े पेट के कीड़ों को बाहर निकालने के लिए नीम की पत्तियां एक अचूक इलाज है। इसके लिए आपको करना ये है कि नीम की पत्त‍ियों को पीस लें और उसका रस एक कप में इकठ्ठा कर लें, उसमें शहद मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन करें।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source