Kiara Advani: दुल्हन कियारा से भी सुंदर हैं उनकी बहन इशिता आडवाणी, देखें सिद्धार्थ की साली साहिबा की फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी
Kiara Advani Sister Ishita Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के चर्चे हर जगह चल रहे हैं। आखिर चले भी क्यों ना… आज का दिन कियारा और सिद्धार्थ (Kiara-Sidharth) के लिए इतना खास है। सोशल मीडिया से लेकर फैंस के बीच कियारा आडवाणी के बारे में खूब चर्चाएं चल रही हैं। लेकिन, इस रिपोर्ट में हम बात कियारा की बहन यानी सिद्धार्थ की शाली इशिता आडवाणी (Ishita Advani) के बारे में कर रहे हैं। इशिता पेशे से तो वकील है, लेकिन खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी कड़ी टक्कर देती है।
जी हां, आपने सही सुना… खूबसूरती में कियारा की बहन और सिद्धार्थ की होने वाली साली किसी से कम नहीं हैं। प्रोफेशन से वकील होने के बाद भी उनकी फोटोज लोगों का दिल चुराने का काम करती है। सोशल मीडिया पर भी इशिता काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपनी बहन के साथ कुछ फोटोज भी अपलोड करती रहती हैं। कियारा की शादी की खबरों के सामने आने के बाद से इशिता के साथ की उनकी फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं।
A post shared by Ishita Advani (@ishitaadvani)
मुंबई के लॉ कॉलेज से की पढ़ाई
इशिता ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इशिता की शादी 5 मार्च 2022 को हुई थी। उनके पति का नाम कर्मा विवान है। इशिता अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया (Ishita Advani Social Media) पर पति संग वाली फोटोज भी साझा करती रहती हैं। खैर, इस बार तो कियारा मैडम के साथ उनकी फोटोज खूब छा रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इशिता देखने में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
A post shared by Ishita Advani (@ishitaadvani)
कियारा आडवाणी की बहन (Kiara Advani Sister) की फोटोज पर उनके फैंस कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इशिता को कियारा से भी ज्यादा सुंदर बता रहे हैं। वहीं, ‘कुछ लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का तो भाग्य ही खुल गया है। एक तो घरवाली इतनी सुंदर ऊपर से साली की खूबसूरती सोने पर सुहागा है।’
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire