Bigg Boss 16 Upcoming Episode Update: बिग बॉस के घर में रविवार का दिन भी बेहद खास होता है। शेखर सुमन (Shekhar Suman) अपने शायराना अंदाज से घरवालों की हंसी-मजाक में क्लास लगाते हैं। अपकमिंग एपिसोड में भी घरवाले अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। बीबी हाउस में चल रहे तनाव को कम करने के लिए शेखर हर सप्ताह कुछ नया करते हैं। इस सप्ताह वो क्या करने वाले हैं, इसका जवाब आपको रिपोर्ट में दे रहे हैं।
बंदर ने घरवालों को जंगलवासी बताया
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए नए प्रोमो में शेखर सुमन अपने साथ लाए बंदर से घरवालों के बारे में एक-एक करके पूछते हैं। शेखर कहते हैं, ‘ये मंकी अपने मन की बात करने आया है।’ अर्चना गौतम को बंदर ने जंगल का कऊां बताया, क्योंकि वह दिन भर काएं..काएं.. करती रहती है। वहीं टीना को शालीन की डियर बताया। प्रियंका को लेकर बंदर ने कहा- प्रियंका आज मैं तुम्हारी पोल खोल दूंगा। इस पर प्रियंका कहती है, अभी तो लव यू कहा था। शेखर रिएक्ट करते हुए कहते हैं कि प्रियंका जिसे आई लव यू कहती है, वो ही उनके राज खोलते हैं।
यहां पढ़ें: बिग बॉस की प्राइज मनी से कटे 25 लाख रुपये, गौतम समझ नहीं पाए यह बात
A post shared by ColorsTV (@colorstv)
शेखर के निशाने पर होगा कौन?
शेखर सुमन के बंदर ने अंकित के बारे में बोलते हुए कहा कि पहले मैं शेर था, लेकिन प्रियंका ने ही मुझे शेर से बंदर बनाया है। अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो देखने के बाद फैंस की उत्सुकता आज के एपिसोड को देखने के लिए काफी ज्यादा बढ़ गई है। सलमान ने शनिवार को कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई और रविवार को शेखर सुमन अपने तरीके से हंसते-हंसाते घरवालों पर तंज कसने वाले हैं। इस सप्ताह सबसे ज्यादा चर्चा में विनर की प्राइज मनी से 25 लाख रुपये की अमाउंट कटना रहा है। फिलहाल सबसे ज्यादा रोचक तो यह देखना होगा कि शेखर सुमन किस तरीके से गौतम, साजिद और प्रियंका के फैसले पर रिएक्ट करते हैं।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire