86 साल के एक्टर धर्मेन्द्र की हालत गंभीर, ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल में भर्ती

news website
मुंबई. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की हालत सीरियस बताई जा रही है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया है। धर्मेंद्र के बेहद करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। हालांकि, अब तक परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उनके दोनों बेटे (सनी और बॉबी देओल) भी गुपचुप तरीके से हॉस्पिटल में उनसे मिलने जा रहे हैं।
पिछले महीने में भी हुए थे एडमिट धर्मेंद्र
पिछले महीने मई के शुरुआती हफ्तों में भी धर्मेंद्र ने अपना हेल्थ अपडेट दिया था। उसमें उन्होंने कहा था कि थोड़ी सी लापरवाही के चलते उन्हें प्रॉब्लम हुई थी। हालांकि, वह दिक्कत दूर हो चुकी है। अब एक बार फिर 86 साल के धर्मेंद्र की तबीयत नासाज हो गई है। धर्मेंद्र हाल तक करण जौहर के बैनर की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। धर्मेंद्र ने रिकवर होने के बाद शूटिंग शुरू की थी। अब मगर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, उनके चाहने वाले प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द से ठीक हो जाएं।
‘अपने-2’ की शूटिंग के दौरान हुए थे घायल
एक महीने पहले ही-मैन यानी धर्मेंद्र अपनी अपकमिंग फैमिली ड्रामा फिल्म ‘अपने-2’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
This is the News Website by Chambal Sandesh
Rajasthan, Kota
THIS IS CHAMBAL SANDESH YOUR OWN NEWS WEBSITE
Chambal Sandesh