June 4, 2023

न्यासा देवगन की सुंदरता में सर्जरी का योगदान! फिर उठे अजय की लाडली के ट्रांसफॉर्मेशन पर सवाल

wp-header-logo-264.png

न्यासा देवगन का स्किन ट्रांसफॉर्मेशन।
Nysa Devgn Skin Transformation: फिल्म भोला के एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। न्यासा को पार्टी से लेकर बॉलीवुड इवेंट में स्पॉट किया जाता है, जहां से उनकी ग्लैमरस लुक्स की फोटोज के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब चलते हैं। सुपरस्टार अजय की बेटी की इंस्टाग्राम पर भी काफी फैन फॉलोइंग है। पैपराजी के कैमरे भी न्यासा की फोटोज क्लिक करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली स्टार किड्स में से एक न्यासा कई बार ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाती हैं। इतना ही नहीं, लोग उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर भी खूब सवाल उठाते रहते हैं।
न्यासा देवगन को ट्रोल करने वालों का तो यह भी कहना है कि उन्होंने अपनी सुंदरता को बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है। दरअसल, न्यासा की पुरानी फोटोज की बात करें, तो उनकी स्किन आज की तुलना में काफी डार्क थी। पहले उनके सांवले रंग को लेकर लोग निशाना साधते थे। हालांकि, न्यासा ने कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। फैंस उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ भी करते हैं, लेकिन दूसरी तरफ हेटर्स का मानना है कि न्यासा ने अपना रंग बदलने के लिए सर्जरी करवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स में विदेशी सोर्स के हवाले से ऐसे दावे भी किए जा रहे हैं कि न्यासा ने सच में विदेश में जाकर सर्जरी करवा रखी है। इसी वजह से अब वो गोरी नजर आती है।
क्या न्यासा देवगन ने करवाई सर्जरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड में कई सारी ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने ग्लैमरस दिखने के लिए सर्जरी की मदद ली है। इसी लिस्ट में अब अजय देवगन की बेटी का नाम भी जुड़ गया है। न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अक्सर कहा जाता है कि वह फिल्मों में डेब्यू करने वाली है, लेकिन इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी देखना दिलचस्प होगा कि न्यासा फिल्मों में अपना करियर बनाती हैं या नहीं।
A post shared by Nysa Devgan (@nysadevganx)
सोशल मीडिया पर न्यासा का बोल्ड अंदाज भी लोगों को पसंद आ रहा है। यह अलग बात है कि कई बार इसी ग्लैमरस अंदाज की वजह से न्यासा को खरी खोटी सुनाई जाती है। न्यासा के पिता अजय के फिल्मी करियर की बात करें तो हाल ही में उनकी रिलीज हुई भोला फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source