Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 1, 2023

RK Studios की होली पार्टी में गिले शिकवे भूलकर आते थे सेलेब्स, सामने आया सालों पुराना वीडियो

wp-header-logo-271.png

आरके स्टूडियो होली पार्टी
RK Studios Holi Party Video: होली के जश्न की बात चलते ही आरके स्टूडियो की होली पार्टी के किस्से भी सुनने को मिलते हैं। राज कपूर के स्टूडियो की होली पार्टी वास्तव में ही देखने लायक होती थी। इसमें बॉलीवुड के सभी सेलेब्स होली सेलिब्रेट करने पहुंचते थे। बता दें कि राज कपूर का यह स्टूडियो होली के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर था। फिल्मी स्टार्स सारे गिले शिकवे भूलकर होली का जश्न सेलिब्रेट करते थे। आपने भी जरूर फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फेमस होली की चर्चा जरूर सुनी होगी। आज हम आपके साथ इस होली पार्टी की एक वीडियो शेयर कर रहे हैं।

आरके स्टूडियो पर होली पार्टी का आयोजन कपूर खानदान करता था। इस बात से तो शायद ही कोई अनजान होगा। इस होली पार्टी में बॉलीवुड के सभी फेमस कलाकार शामिल होते थे। पार्टी स्पॉट पर हर जगह पर पानी के टब रखे होते थे। जिसमें सेलेब्स एक दूसरे को फेंक दिया करते थे और इस पार्टी के खाने की भी काफी ज्यादा चर्चा चलती थी। इसकी खास वजह यह थी कि पार्टी में मिलने वाला खाना काफी अच्छा होता था। खैर, बी टाउन की सबसे पॉपुलर होली के किस्सों के साथ ही अब आप इसकी झलक भी देख सकते हैं।
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)
वीडियो में दिखा पूरा कपूर खानदान
राज कपूर अपने स्टूडियो पर हर साल होली पार्टी का आयोजन जरूर करते थे। इसमें बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब मस्ती करते नजर आते थे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है। दरअसल, ये वीडियो आरके स्टूडियो की होली पार्टी का है। इसे खुद नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस क्लिप में राज कपूर उनकी पत्नी कृष्णा राज कपूर, शम्मी कपूर और उनकी पत्नी नीला देवी की झलक भी देखने को मिल रही हैं। वहीं, ऋषि कपूर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, नीतू कपूर अपने छोटे से बेटे रणबीर को गोद में उठाए दिख रही हैं। फैंस के बीच राज कपूर की होली पार्टी की झलक की खूब चर्चाएं चलती रहती हैं। अब यह वीडियो देखकर हर कोई एक्साइडेट भी हो रहा है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source