Insta Queen मानी जाती हैं हरियाणा की ये एक्ट्रेसेस, डांस मूव्स के आप भी हो जाएंगे कायल

फिजा चौधरी, सोनिका सिंह, प्रांजल दहिया
Haryanvi Most Popular Actress: बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूबसूरती के चर्चे तो आपने जरूर सुने होंगे, लेकिन खूबसूरती के मामले में हरियाणा ब्यूटी भी किसी से पीछे नहीं है। सोशल मीडिया के जमाने में सेलेब्स की पॉपुलैरिटी का अंदाजा उनकी फैंस की संख्या से भी लगाया जाता है। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अपनी इंस्टा रील्स से अपने चाहनेवालों के दिलों की धड़कने बढ़ा देती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। यहां ऐसी हरियाणवी मॉडल और एक्ट्रेस की चर्चा करने वाले हैं, जिन्हें इंस्टा क्वीन के नाम से भी जाना जाता है।
सोनिका सिंह
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने गानों से एक अलग पहचान सोनिका सिंह ने कायम की हैं। इंस्टाग्राम पर वो अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस अपनी डांस वीडियो से लोगों का मनोरंजन भी करती है। ऐसा कोई दिन नहीं होता है, जब सोनिका इंस्टा पर अपनी डांस रील्स शेयर नहीं करें। इस प्लेटफॉर्म पर उन्हें 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनकी लोकप्रियता का ही कुछ ऐसा आलम है, जो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ही उनकी वीडियो चर्चा में बन जाती है।
A post shared by Sonika Singh (@thesonikasingh)
फिजा चौधरी
क्यूट एक्ट्रेस होने के साथ ही दबंग लड़की की छवी के तौर पर भी फिजा चौधरी को जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर अक्सर वो अपनी डांस रील्स वीडियो सांझा करती है। ज्यादातर वीडियो में फिजा कार या फिर बाइक चलाती नजर आती है। फिजा की फैन फॉलोइंग की बात करें, तो उनके 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस के हरियाणवी गानों को भी लोग बेहद पसंद करते हैं।
A post shared by Fiza Choudhary (@fizachoudharyofficial)
प्रांजल दहिया
प्रांजल दहिया के नाम से हर कोई परिचित होगा। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। अपने फेस एक्स्प्रेशन से एक्ट्रेस लोगों का दिल भी चुरा लेती है। हरियाणवी गानों के अलावा प्रांजल की इंस्टा पोस्ट को भी फैंस बेहद पसंद करते हैं। बता दें कि प्रांजल के 3.2 मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं। वह भी रोजाना अपनी लेटेस्ट पोस्ट अपलोड करती है। इस बार उनकी एक नई वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
A post shared by PRANJAL DAHIYA (@pranjal_dahiya_)
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire