Bollywood Celebs Holi: बी टाउन के ये सेलेब्स नहीं खेलते होली, जानें इसके पीछे की वजह

रणवीर सिंह, करीना कपूर और कृति सेनन
Bollywood Celebs Holi: रंगों के पर्व होली को हर कोई धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी त्योहार का खासा क्रेज देखने को मिलता है। इतना ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री की कुछ स्पेशल होली सेलिब्रेशन की चर्चा आज भी चलती रहती है। इसमें सबसे पहले नाम आता है RK Studio की होली का। सोशल मीडिया के जामने में अब सेलेब्स अपने फैंस के साथ हर त्योहार के जश्न की फोटोज और वीडियो जरूर शेयर करते हैं। साथ ही, प्रशंसकों के बीच भी स्टार्स की इन पोस्ट को देखने के लिए उत्सुकता देखी जाती है। लेकिन, आप शायद नहीं जानते होंगे कि कुछ पॉपुलर सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्हें होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। चलिए होली से पहले इन मशहूर सेलेब्स का नाम भी जान लेते हैं, जिन्हें रंग बिरंगी ड्रेसेज के शौकीन हैं, लेकिन होली के रंगों से परहेज है।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपनी रंग बिरंगी ड्रेस से चर्चा में जरूर रहते हैं, लेकिन उन्हें होली खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। रणवीर सिंह ने बताया था कि वो साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं। इसी वजह से उन्हें रंग बिखेरना और होली खेलना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)
करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर भी होली नहीं मनाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस ने अपने दादा और दिग्गज अभिनेता राज कपूर के निधन के बाद से होली खेलना छोड़ दिया था। सोशल मीडिया पर भी होली सेलिब्रेश की उनकी फोटोज सामने नहीं आती है।
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)
रणबीर कपूर
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को होली के रंगों से खेलना पसंद नहीं है। इस वजह से वो होली नहीं मनाते हैं। एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया था कि उन्हें फिल्मों में भी होली के सीन्स शूट करने में अच्छा नहीं लगता है। कहा तो ऐसा भी जाता है कि बलम पिचकारी गाने में शूटिंग के दौरान वह कंफर्टेबल नहीं थे।
A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)
कृति सेनन
फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेस कृति सेनन भी रंगों से दूर रहती हैं। इसका कारण एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपनी स्किन की चिंता काफी ज्यादा करती हैं। वैसे तो होली का त्योहार कृति का पसंदीदा त्योहार है, लेकिन अब वह पहले की तरह इस त्योहार को नहीं मनाती हैं।
A post shared by Kriti (@kritisanon)
तापसी पन्नू
एक्ट्रेस तापसी पन्नू को भी होली खेलना अच्छा नहीं लगता है। इस त्योहार के मौके पर वो अपने काम में ही बिजी रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो तापसी के माता-पिता भी होली नहीं खेलते हैं।
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee)
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire