Nora Fatehi: एक रियलिटी शो ने बनाया नोरा फतेही को पॉपुलर एक्ट्रेस, आज डांस स्टेप में नहीं दे सकता कोई टक्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही
Nora Fatehi Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) के लिए 6 फरवरी का दिन बेहद खास है। इतना ही नहीं उनके फैंस भी इस दिन एक्ट्रेस को खूब बधाईयां देते हैं। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री की क्यूट हसीना अपना 31वां जन्मदिन (Nora Fatehi Birthday) सेलिब्रेट करने वाली है। वर्तमान समय में बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Film) से लेकर सॉन्ग में उनकी सफलता के बारे में हर कोई जानता है। इन दिनों एक्ट्रेस सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी मामले की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। लेकिन बर्थडे के खास मौके पर हम बात उस रियलिटी शो के बारे में कर रहे हैं, जिसने नोरा को रातों-रात बड़ा स्टार बना दिया था। इसके बाद ही बॉलीवुड गलियारों में उनकी चर्चा भी काफी ज्यादा सुनने को मिलने लगी।
नोरा फतेही बिग बॉस से हुई थी पॉपुलर
नोरा फतेही को सलमान खान (Salman Khan) के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) के सीजन 9 में देखा गया था। इस शो में आने से पहले भी नोरा फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी थी। हालांकि, उन्हें इतनी ज्यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई थी, जो इन दिनों एक्ट्रेस हासिल कर चुकी है। साल 2014 में नोरा ने ‘रोरः टाइगर ऑफ द सुंदरबन’ मूवी के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2015 में वह बिग बॉस का हिस्सा बनी थीं। सुपरस्टार सलमान के शो ने ही उनकी पहचान घर-घर में कायम की। नोरा इस सीजन की विनर तो नहीं बन सकी थी। लेकिन सलमान के शो ने उनकी किस्मत जरूर चमका दी थी।
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)
एक्ट्रेस का बॉलीवुड करियर
बिग बॉस से अपनी पहचान कामय करने के बाद नोरा ने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) में हिस्सा लिया था। इस शो के बाद नोरा की पहचान एक पॉपुलर डांसर के तौर पर भी हुई। नोरा के डांस मूव्स के दीवाने पूरी दुनिया के लोग बन गए थे। हालांकि, जीत तो नोरा को इस शो से भी नहीं मिली थी। नोरा ने दोनों शो का हिस्सा बनने के बाद लोगों का दिल जरूर जीत लिया था। इसके बाद नोरा ने तेलुगू और तमिल फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में उनके आइटम सॉन्ग ने एक्ट्रेस के करियर को नई गति दी थी। आज भी नोरा के दिलबर गाने को लोग बेहद पसंद करते हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire