June 1, 2023

विवेक ओबेरॉय ने किया प्रियंका चोपड़ा का समर्थन, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कही ये बात

wp-header-logo-203.png

विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका चोपड़ा का समर्थन किया।

Actor Vivek Oberoi Support Priyanka Chopra: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल में बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने के फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। एक्ट्रेस ने साफ तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में हो रही राजनीति पर सवाल उठाए थे। अपने करियर के चरम पर बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने के फैसले पर उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में मुझे दरकिनार किया जा रहा था। प्रियंका के इस बयान के बाद बॉलीवुड जगत के कई चेहरे उनके समर्थन में सामने आए थे। हालही में फेमस एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी प्रियंका के बयान का समर्थन किया। साथ ही, अपनी 20 साल पुरानी उस विवादित प्रेस कॉन्फ्रेंस को याद किया।
विवेक ओबेरॉय ने किया प्रियंका का समर्थन
एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान विवेक ओबेरॉय ने प्रियंका चोपड़ा के ताजा बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। विवेक ने कहा कि- 20 साल पहले की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मैंने काफी कुछ झेला, मुझे उन चीजों से गुजरना पड़ा जो जरूरी भी नहीं थी। विवेक ने कहा कि बड़ी मुश्किल से मैं इस सब से उभर पाया था। ढेर सारी लॉबिंग, दमनकारी कहानियां, जैसा की प्रियंका चोपड़ा ने इशारा किया है। ये हमारी इंडस्ट्री की पहचान है, ये फिल्म इंडस्ट्री की डार्क साइड है। ये सभी चीजें एक शख्स को बहुत डिमोटिवेट महसूस करा सकती हैं।
सुशांत को लेकर विवेक ने कही ये बात
विवेक ने आगे कहा, पहले के दिनों में जब मैंने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी, हर शुभचिंतक मुझे फोन करता था और कहता था कि इसके बारे में बात मत करो। ये एक फैमिली सीक्रेट की तरह है। लेकिन, अगर आपके परिवार में बुरा व्यवहार चल रहा है और आप इसके बारे में इसलिए नहीं बोलते, क्योंकि ये एक पारिवारिक सीक्रेट है, तो ये बेवकूफी है। उन्होंने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कहा कि उन्हें अपनी जान नहीं लेनी चाहिए थी, चाहे कुछ भी हो जाता। यह बहुत दुखद है। अगर यह फिल्म इंडस्ट्री परिवार की तरह है, तो सुशांत के पास दोस्तों का बेहतर नेटवर्क होना चाहिए था। परिवार को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source