Knowledge News : मस्तिष्क के अवशेष से बनाई जाती थीं कंघी, 2000 साल पुराने इतिहास से उठा पर्दा

वैज्ञानिकों की मानें तो यह कंघी मानव मस्तिष्क का इस्तेमाल करके बनाई गई है।
आप अपने दैनिक जीवन में कंघी का रोजाना उपयोग करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि पुराने जमाने में कंघी किन चीजों से बना होता था। आपने लकड़ी, प्लास्टिक और सेल्युलाइड से बनी कंघी के बारे में सुना होगा। आज हम आपको एक ऐसी कंघी का इतिहास बताने जा रहे हैं, जो इंसान के मस्तिष्क से बनाया गया था। तो आइये इस अनोखी कंघी के पीछे का रहस्य।
यह कंघी लौह युग की बताई जा रही है। इस कंघी की लंबाई 2 इंच है। इसमें करीब 12 से भी अधिक दांत है। यह कंघी म्यूजियम ऑफ लंदन आर्कियोलॉजी में देखने के लिए मिलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कंघी को बनाने के लिए इंसान के अवशेष यानी मस्तिक के हिस्से का इस्तेमाल किया गया होगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि कैंब्रिजशायर में स्थित बार हिल गांव में लगभग 2 हजार वर्ष पुरानी एक कंघी पाई गई है। पुरातत्वविदों को मिली यह पुरानी कंघी इंसान की खोपड़ी से बनाई गई थी। माना जा रहा है कि संभवत यह उस युग की कंघी हो सकती है, जहां इंसानों ने पहली बार बालों को संवारने के लिए कंघी का इस्तेमाल किया होगा।
विशेषज्ञ बताते हैं कि इस बार हिल गांव में तीन साल तक चले इस माइनिंग में कई प्राचीन वस्तुएं मिली थीं। जो कि करीब 750 वर्ष ईसा मसीह के जन्म के पहले से और ईसा मसीह के जन्म के बाद की तारीख से 43 वर्ष बाद तक की बताई गई हैं। इन चीजों में यह कंघी भी मिली थी। यह कंघी लौह युग की हो सकता है। यह कंघी 2 इंच लंबी है और इसमें करीब 12 से अधिक दांत हैं।
खोजकर्ताओं ने इस कंघी को बार हिल कॉम्ब नाम दिया। इस गांव में माइनिंग में करीब 2.80 लाख से अधिक प्राचीन वस्तुएं मिली हैं, जिनकी अभी भी जांच चल रही है। अभी इस कंघी के इस्तेमाल को लेकर आर्कियोलॉजिस्ट अधिक जानकारी हासिल नहीं कर पाए हैं। हालांकि खोजकर्ताओं का कहना है कि इसका इस्तेमाल बाल संवारने के लिए किया गया होगा।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire