March 21, 2023

Holi Bhojpuri Song: होली सेलिब्रेशन में डीजे पर बजाएं ये भोजपुरी गाने, जश्न का मजा हो जाएगा डबल

wp-header-logo-211.png

भोजपुरी कलाकारों की फाइल फोटो
Holi Special Bhojpuri Song: मार्च का महीना शुरू होते ही होली की चर्चा भी होने लगती है। अब इस रंगों के त्योहार के आने में चंद दिनों का समय बाकी है। लोगों ने तो होली सेलिब्रेशन की तैयारियां भी पूरी कर ली है। होली का जश्न मनाने के लिए लोग डीजे भी बजाते हैं। भोजपुरी कलाकारों ने होली के लिए स्पेशल सॉन्ग भी तैयार कर रखे हैं। अगर आपको इनके नाम मालूम नहीं है, तो बिल्कुल भी परेशान होने की बात नहीं है। इस रिपोर्ट में हम आपके साथ भोजपुरी के होली स्पेशल सॉन्ग के नाम साझा कर रहे हैं। बता दें कि ये गाने आपको डीजे पर झूमने पर मजबूर कर देंगे।
हमार बाड़े पति
भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हुआ है। इसका नाम हमार बाड़े पति है। इसमें एक्टर के साथ शिल्पी राज नजर आ रही है। कहना लाजमी होगा कि यह एक डीजे सॉन्ग है, जिसे सुनकर आप होली के मजे को डबल कर सकते हैं।
आवा ना चोली में रंग डलवाला
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के एक गाने की चर्चा हर होली पर जरूर होती है। होली की पार्टी हो और आवा ना चोली में रंग डलवाला ना बजाया जाए। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस होली आप भी अपनी पार्टी में इस गाने को बजाकर जश्न मना सकते हैं।
लहंगवा लस लस करता
भोजपुरी गानों का जिक्र किया जाए और पवन सिंह का नाम ना आए। ऐसा लगभग असंभव के बराबर ही है, क्योंकि एक्टर के गानों को भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों का बेशुमार प्यार मिलता है। इस होली आप उनका लहंगवा लस लस जाए जरूर सुन सकते हैं, जो आपके होली सेलिब्रेशन के मजे को डबल कर देगा।
दुई रुपया
खेसारी लाल यादव का एक अन्य गाना दुई रुपया भी काफी ज्यादा पॉपुलर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस गाने को पार्टियों में रंग जमाने के लिए चलाया जाता है। होली पार्टी को बेहद खास बनाने में यह गाना बेहद मददगार साबित होगा।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source