Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 1, 2023

हरियाणा की शकीरा गौरी नागौरी ऐसे मनाएंगी होली, एक्ट्रेस ने बताया अपना Holi Plan

wp-header-logo-210.png

गोरी नागोरी
Gori Nagori Holi 2023 Plan: बिग बॉस 16 फेम गोरी नागोरी अक्सर अपनी अदाओं से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। हरियाणा में गोरी के डांस को लोग बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें हरियाणा की शकीरा के नाम से भी जाना जाता है। होली का त्योहार बेहद नजदीक आ गया है। लोगों के बीच भी इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। होली के त्योहार को लेकर हर किसी के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। अब एक इंटरव्यू में गोरी ने अपने होली प्लान का खुलासा कर दिया है।

गोरी नागोरी के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम तस्लीमा बानो है। वह राजस्थान के एक मुस्लिम परिवार में जन्मी हैं। हरियाणा और राजस्थान में उनके स्टेज परफॉर्मेंस को लोग बेहद पसंद करते हैं। सलमान खान के सामने एक्ट्रेस ने बताया था कि गोरी होने की वजह से उनका नाम गोरी नागोरी पड़ा था। आज उन्हें हर कोई गोरी नागोरी के नाम से जानता है। शुरुआत में तो गोरी के परिवार वालों ने भी उनेक डांसिंग प्रोफेशन में जाने का विरोध किया था। खैर, उनके होली प्लान को लेकर बात कर लेते हैं। गोरी ने बताया कि वैसे तो वो मुस्लिम परिवार से आती हैं और उनके यहां होली नहीं खेली जाती है। लेकिन, आसपास के लोग आकर उन्हें रंग जरूर लगा देते हैं।
कैसे मनाती हैं गोरी नागोरी होली
हरियाणा की शकीरा ने इस बारे में भी बता दिया है कि इस होली पर वो कहां होने वाली हैं। उन्होंने बताया कि हर साल वो असम में होली सेलिब्रेट करती हैं। इस बार भी वह वहीं जाने वाली हैं। होली को लोकर गोरी ने कहा कि यह रंगों का त्योहार है। इसमें सभी के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिलती है। गोरी भी सभी को रंग लगाएंगी और खूब मजे करेंगी। फैंस को भी उन्होंने पूरे परिवार के साथ सेफ होली खेलने की सलाह दी है।
A post shared by Official_Gori_Nagori (@real_gorinagori)

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source