सुष्मिता सेन ने इंस्टा पर लाइव आकर दिखाई अपनी हालत, इमोशनल होकर बोलीं- 95 पर्सेंट थी ब्लॉकेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने सप्ताह की शुरुआत में चौंकाने वाली जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। इस जानकारी के सामने आने के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा था। इस बीच शनिवार को एक्ट्रेस ने लाइव आकर अपने चाहनेवालों के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। सुष्मिता ने अपने फैंस समेत उन सभी लोगों का शुक्रिया किया, जिन्होंने उनकी सलामती की दुआएं की। एक्ट्रेस ने डॉक्टर्स को भी उनकी जान बचाने के लिए धन्यवाद कहा है। उन्होंने बताया कि वो बहुत बड़े दिल के दौरे से बच गई हैं। नीचे पढ़ें एक्ट्रेस ने अपने लाइव सत्र के दौरान क्या कुछ कहा है।
सुष्मिता सेन ने किया फैंस का शुक्रिया अदा
सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टा लाइव की शुरुआत में ही बताया कि यह मेरा धन्यवाद पोस्ट है, उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने मेरी जान बचाई है। एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा भी किया है कि उनके 95 प्रतिशत हार्ट में ब्लॉकेज हो गई थी। सेन ने कहा कि उन्हें फिटनेस का फायदा मिला है। हेल्थी लाइफस्टाइल, वर्कआउट की वजह से ही जल्द रिकवर होने में मदद मिली है। सुष्मिता ने उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने वाले लोगों को भी धन्यवाद बोला है।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)
इंस्टा लाइव में भावुक हुई सुष्मिता सेन
वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता लाइव के दौरान भावुक भी हो जाती हैं। वह टिशु पेपर से अपनी आंखों के आंसू पोछती नजर आती हैं। अस्पताल स्टॉफ और डॉक्टर्स को लेकर उन्होंने कहा कि जब वो वहां पर भर्ती थी, तो किसी को पता तक नहीं चलने दिया। दरअसल, सुष्मिता नहीं चाहती थीं कि उस समय लोगों को पता चले। इस बात का ध्यान रखने वाले सिक्योरिटी स्टाफ और डॉक्टरों को भी उन्होंने शुक्रिया अदा किया है। कहा जा सकता है कि सुष्मिता सेन का यह लाइव उनकी मदद करने वाले सभी लोगों के लिए था। इसमें उन्होंने ननावती अस्पताल के डॉक्टरों का नाम लेते हुए उनकी तारीफ की है। साथ ही, बताया कि डॉक्टर्स कैसे एक फोन कॉल के बाद उनकी मदद में लग गए। एक्ट्रेस के फैंस भी उन्हें लाइव देखकर काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए लोग अपनी खुशी भी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire