Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
March 31, 2023

सालासर में शक्ति-प्रदर्शन: भैरोंसिंह को यादकर भावुक हुईं वसुंधरा, कांग्रेस पर साधा निशाना

wp-header-logo-225.png

जयपुर। राजस्थाान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शनिवार को सालासर धाम में अपना जन्मदिन मना रही हैं। सालासर धाम चूरू जिले में स्थित है। पूर्व सीएम राजे का वास्तविक जन्मदिन आठ मार्च को आता है, लेकिन इस बार होली की वजह से उन्होंने अपना जन्मदिन चार मार्च को मनाने का फैसला किया है। सालासर में बड़ी संख्या में लोगों को लाने के लिए बसें लगाई गई हैं। राजे ने जन्मदिन कार्यक्रम में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया, जहां 1 लाख की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। राजे के जन्मदिवस पर एक विशाल जनसभा का पंडाल सालासर के अंजनी माता मंदिर के पास जूलियासर ग्राउंड में लगाया गया है।
‘भैरोंसिंह जी मेरे राजनीतिक गुरु’
जनसभा में राजे ने कहा कि मैं संगठन की कार्यकर्ता के रूप में मोदी जी और नड्डा जी के नेतृत्व में चल रही हूं और आप सबको चला रही हूं। इस दौरान वे भाजपा के कद्दावर नेता रहे और पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को याद करते हुए भावुक भी हुईं। राजे ने कि वे मेरे राजनीतिक गुरु हैं और आज में जो हूं उन्हीं की वजह से हूं।
डेढ़ घंटे तक बालाजी मंदिर में पूजा
जनसभा से पहले वसुंधरा ने सालासर बालाजी के मंदिर में शनिवार सुबह करीब डेढ़ घंटे तक पूजा-अर्चना की। इस दौरान पूर्व सीएम का परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा। वह शुक्रवार को ही सालासर पहुंच गई थीं। राजे का जन्मदिन 8 मार्च को है। पूर्व सीएम ने मंदिर में हनुमान चालीसा और संकट मोचन का पाठ भी किया। इसके बाद वसुंधरा राजे के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हवन किया गया। पुजारी परिवार ने पूर्व सीएम का स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के बाहर उनके हजारों समर्थक मौजूद जुटे रहे।
वसुंधरा समर्थकों ने खारिज किया शक्ति प्रदर्शन
सालासर में वसुंधरा राजे के जन्मदिन में कार्यकर्ताओं की भीड़ पर उनके समर्थकों ने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन नहीं, प्रदेश की जनता का अपने नेता के प्रति प्यार है। कहा कि वसुंधरा लगातार तीसरे साल अपना जन्मदिन मना रही हैं। बीजेपी के चुरू सांसद राहुल कासवान ने कहा कि वह देश की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और युवाओं में लोकप्रिय भी हैं। उन्होंने दो साल पहले भरतपुर के गोवर्धन जी में अपना जन्मदिन मनाया था। वहीं पिछले साल उन्होंने केशोराय पाटन में और इस साल सालासर में जन्मदिन मना रही हैं।
बसों में भर कर पहुंचे समर्थक
वसुंधरा राजे के जन्मदिन मनाने के लिए आज बड़ी संख्या में समर्थक सालासर बालाजी पहुंचे हैं। बस्सी से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता डॉ. अजय मीणा के नेतृत्व में पहुंचे। इनका 150 से अधिक गाडियों का काफिला बस्सी बस स्टैंड से कानोता रिंग रोड बगराना होते हुए सालासर बालाजी पहुंचा। इस मौके पर बस्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव ढाणी से कार्यकर्ता ने डॉ. अजय मीणा को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद ढोल नगाड़े बजाकर कार्यकर्ता सालासर के लिए रवाना हुए।
गहलोत सरकार पर साधा निशाना
राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2018 में कांग्रेस आई और हमारी सारी योजनाएं बदल दीं। भामाशाह योजना बंद कर दी और नाम बदलकर चिरंजीवी योजना शुरू की और अब मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। 10 लाख की बजाय 11 हजार रुपए भी एक मरीज पर खर्च नहीं हुआ। पूर्व सीएम ने कहा कि अब बजट में 25 लाख तक के इलाज की घोषणा कर दी, लेकिन इलाज तो 10 लाख राशि थी तब भी बड़े अस्पतालों में इलाज नहीं हुआ। सरकारी भर्तियों की पारदर्शिता खत्म हो गई। बेरोजगार याचक बन कर सरकार की तरफ देख रहा है।
‘राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर
प्रदेश की सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए राजे ने कहा कि न महिला, न किसान और न युवा सुरक्षित हैं। आज सुरक्षा दिवस पर ये हाल है। राजस्थान जल रहा है, मुख्यमंत्री चैन से सो रहे हैं। जनता जाग गई है, अब उनकी कुर्सी नहीं बचेगी। मंदिरों को तोड़कर लोगों की आस्था पर चोट की जा रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है, छोटे से छोटा काम भी बिना पैसे के नहीं हो रहा। कैग की रिपोर्ट में अवैध खनन का भ्रष्टाचार का जिक्र है। कर्जा माफी का क्या हुआ? किसानों का 2022-23 में जो बीमा होना था, वो नहीं हुआ। मेरे पास किसानों के फोन आते हैं, बिजली नहीं आ रही।


राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?

View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter

source