Miss India 2022: देश को मिली नई ब्यूटी क्वीन, सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब

आखिरकार जिस रात का सभी को बेसब्री से इंतजार था वह आ गई और हमें मिल गयी एक और ब्यूटी क्वीन। वीएलसीसी द्वारा आयोजित वहीं सेफोरा, मोज और रजनीगंधा पर्ल्स द्वारा सह-संचालित फेमिना मिस इंडिया 2022 (Femina Miss India 2022) के विजेताओं की घोषणा रविवार देर रात की गई और देश को वर्ष की अपनी नई ब्यूटी क्वीन्स मिलीं। कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने मिस इंडिया 2022 का ख़िताब अपने नाम किया है।
A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)
3 जुलाई को मुंबई में आयोजित मिस इंडिया 2022 के फाइनल राउंड में सिनी ने 31 फाइनलिस्ट को हराकर ‘मिस इंडिया 2022’ का ताज अपने नाम किया। फाइनल में राजस्थान की रुबेल शेखावत फर्स्ट रनर-अप बनीं, जबकि उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं। मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में तीनों बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ब्यूटी विद ब्रेन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में स्नातक की डिग्री है और अब वह एक प्रोफेशनल स्टडी में सीएफए कर रही है। वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
राजस्थान की रुबल शेखावत को फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज पहनाया गया। रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करती है। उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया। शाम का एक और आकर्षण मेंटर नेहा धूपिया के प्रतिष्ठित फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे होने का जश्न था! शाम की शुरुआत में, फेमिना मिस इंडिया 2022 के भव्य 30 राज्य विजेताओं को जूरी और दुनिया के सामने पेश किया गया था।
सिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन उनके रील्स वायरल होते हैं। खूबसूरती और फैशन स्टाइल में सिनी किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर अभी उनके 66 हजार से अधिक फोलोवर्स हैं और अब यह तादाद तेजी से बढ़ने वाली हैं।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire