Health Tips: स्वास्थ्य के लिए सुपर हेल्दी फूड है दलिया, यहां जानिए इसे खाने के फायदे

दलिया, (Dalia) हल्के और शीघ्र पचने वाले भोजन की श्रेणी का खाद्य पदार्थ है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि पौष्टिक होने के साथ ही अधिक वजन से परेशान लोगों को अपना वजन कम करने में मदद करता है। यह डायबिटीज रोगियों के लिए भी लाभकारी है। पोषक तत्वों से भरपूर दलिया (Dalia) में फाइबर्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। सुपाच्य होने की वजह से डॉक्टर्स मरीजों को दलिया (Dalia) खाने की सलाह देते हैं। इसके सेवन से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है, गंभीर बीमारियों के लक्षणों की रोकथाम में भी सहायक होता है। यह सभी के लिए सुबह-सबेरे नाश्ते के रूप में लिया जाने वाला सबसे अच्छा और पौष्टिक विकल्प है। इसका सेवन आपको दिन भर ऊर्जावान रखता है।
दलिया (Dalia) बनाने के लिए अधिकतर गेहूं का इस्तेमाल होता है। लेकिन अन्य अनाजों जैसे मक्का, बाजरा, ज्वार आदि का भी दलिया बनाया जाता है। दलिया (Dalia) में छिलके वाली मूंग की दाल डालने से दलिया की पौष्टिकता में बढ़ोत्तरी होती है। एक तरह का दलिया (Dalia) खाने से ऊब न हो जाए, इसके लिए आप इसे दूध के साथ, सब्जियों के साथ या दाल के साथ मिलाकर बना सकते हैं।
कई तरह से फायदेमंद: दलिया (Dalia) खनिज तत्वों का भंडार होता है। इसमें पोटैशियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम आदि तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6 भी इसमें पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हैं।
– दूध में बना एक कटोरी दलिया (Dalia) रोज खाने से पेट देर तक भरा रहता है, सारे दिन सुस्ती आलस्य नहीं सताता और शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है।
– दूध से बनी दलिया (Dalia) के सेवन से पुरानी कब्ज से छुटकारा मिलता है।
– डायबिटीज के मरीज को सबेरे दलिया (Dalia) खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार होता है।
– दलिया (Dalia) कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है।
– दलिया (Dalia) का सेवन धमनियों के प्रवाह को सही करता है।
-दलिया (Dalia) का सेवन शरीर के लिए लाभकारी है लेकिन अधिक मात्रा में और अधपके दलिया (Dalia) खाने से पेट में ऐंठन, गैस, दर्द, अफारा हो सकता है।
यहां बताए गए उक्त सभी उपाय, उपचार सामान्य हैं। प्रयोग करने से पहले अपने वैद्यजी या आयुर्वेद विशेषज्ञ से सलाह अवश्य करें।
प्रस्तुति- वैद्य हरिकृष्ण पांडे ‘हरीश’
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire