May 29, 2023

Priyanka Chopra ने हॉलीवुड एक्टर को किया KISS, निक जोनस रह गए देखते

wp-header-logo-188.png

Priyanka Chopra Hollywood Movie Love Again Premiere: ग्लोबल स्टार के तौर पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जानी जाती हैं। बॉलीवुड पर राज करने के बाद, अब प्रियंका हॉलीवुड (Hollywood) में भी अपनी पहचान कायम कर रही हैं। इन दिनों प्रियंका कई विषयों पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट वीडियो चर्चा में आ गया है, जो उनकी अपकमिंग फिल्म के प्रीमियर इवेंट के दौरान का है। हाल ही में प्रियंका की सिटाडेल सीरीज (Citadel Series) रिलीज हुई थी। इसके बाद वह लव अगेन (Love Again) फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसका प्रीमियर न्यूयॉर्क में रखा गया, जहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपने को एक्टर सैम ह्यूगन को किस किया, जिसके बाद उनका वीडियो अब चर्चा में आ गया है।
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लव अगेन फिल्म के प्रीमियर (Love Again Premiere) में अपने पति निक जोनस के हाथों में हाथ डालकर पहुंची थीं। प्रियंका की आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्लश ब्लू कलर का गाउन पहना हुआ था। एक्ट्रसे ने हाई हील्स भी कैरी की थी, जिसकी वजह से वह निक से काफी लंबी लग रही थीं। वहीं, निक जोनस ने ग्रे सूट पहना था। दोनों ही देखने में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)
Also Read: इस एक्टर पर दिल हार बैठी थी देसी गर्ल, डेटिंग की कहानी जानकर हो जाएंगे हैरान
प्रियंका ने सैम ह्यूगन को किया किस
रेड कार्पेट पर प्रियंका को देखते ही हॉलीवुड स्टार सैम ह्यूगन (Sam Heughan) उनसे मुलाकात करने पहुंचे। प्रियंका को एक्टर ने किस किया। इसके बाद प्रियंका ने भी सैम को किस किया। किस करते समय सैम और प्रियंका ने पाउट बनाया। इसके बाद दोनों खूब हंसते नजर आए। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
निक जोनस करेंगे फिल्म में कैमियों
बता दें कि ‘लव अगेन’ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ सैम ह्यूगन लीड रोल में हैं। वहीं, एक्ट्रेस के पति निक जोनस (Nick Jonas) भी फिल्म में कैमियों रोल की भूमिका में नजर आएंगे। निक के रोल को लेकर प्रियंका ने बताया कि कोविड के दौरान कोई दूसरा एक्टर मेरे फेस पर किस करे, मैं इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। फिर मैंने निक से बात की क्या तुम इस रोल के लिए काम करोगे। निक भी इसके लिए तैयार हो गए।
फिल्म में ऐसा होगा प्रियंका का रोल
लव अगेन फिल्म में प्रियंका के रोल के बारे में बात करें तो वह एक ऐसी महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिसके पति की मौत के बाद उसका नंबर कोई अन्य शख्स यानी सैम ह्यूगन प्रयोग कर रहा होता है। हालांकि, प्रियंका इसके बारे में नहीं जानती हैं। सिटाडेल सीरीज के प्रमोशन के बाद अब प्रियंका अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source