अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की दीर्घायु कामना के लिए किया महायज्ञ का आयोजन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को आगरा गेट स्थित महर्षि दयानंद स्मारक निर्वाण न्यास (भिनाय कोठी) में महायज्ञ का आयोजन किया गया। गांधी दर्शन समिति के संयोजक व पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती के नेतृत्व में मुख्यमंत्री गहलोत के दीर्घायु होने की कामना के साथ हवन में आहुतियां दी गई। बाहेती ने बताया कि यह एक संयोग ही है कि आज विश्व यज्ञ दिवस भी है।
उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से व यज्ञ में किसी मनोकामना को लेकर जो आहुतियां दी जाती हैं वह पूर्ण होती हैं। प्रदेश की जनता के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है, जिससे आमजन को राहत मिली है । गहलोत हमेशा हर जाति वर्ग को साथ लेकर चलने वाले में विश्वास करते हैं, जिससे उन्होंने आमजन के मानस में एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री की छवि बनाई हैं।
इस मौके पर आयोजित हवन में न्यास के मंत्री सोमरत्न आर्य, विवेक चंडक, पंडित रामस्वरूप राहुल आर्य, प्रकाश किशोर खन्ना, सत्यनारायण शर्मा, सुरेश राठौड़, गोविन्द शर्मा, चेतन पंवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।
राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?
View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter