तुनिषा शर्मा को याद करते हुए शीजान खान ने शेयर किया वीडियो, कहा- अब बस सदियों की तन्हाई है

Deprecated: Automatic conversion of false to array is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/traffic-goliath-pro/includes/autolinks_tags.php on line 122
तुनिषा शर्मा और शीजान खान
Tunisha Sharma Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के दुखद निधन को तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। एक्ट्रेस के प्रशंसकों को आज भी उनके चले जाने की बात पर विश्वास नहीं हुआ है। तुनिषा के को स्टार शीजान खान पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। हाल ही में शीजान जेल से बाहर आए थे। इस बीच, अब इंस्टाग्राम पर शीजान ने अपनी पूर्व प्रेमिका को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। इसमें तुनिषा के साथ उनकी कुछ पुरानी यादों की झलक भी देखने को मिल रही हैं।
24 दिसंबर 2022 को टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। महज 20 साल की उम्र में तुनिषा के चले जाने से उनके परिवार और पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। एक्ट्रेस के निधन के बाद पता चला कि शीजान खान और तुनिषा रिलेशन में थे। लेकिन तुनिषा के सुसाइड करने से काफी पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शीजान ने हाल ही में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड तुनिषा शर्मा के साथ अपनी पुरानी यादों का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तुनिषा और शीजान एक साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
शीजान ने लिखी तुनिषा के लिए कविता
तुनिषा और शीजान की वीडियो में कई सारी अनदेखी तस्वीरें और वीडियोज भी हैं। इन्हें देखने के बाद दोनों की खुशी का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है। इतन ही नहीं, शीजान ने एक प्यारी कविता भी तुनिषा के लिए कैप्शन में लिखी है। इस कविता में शीजान अपने और तुनिषा के रिश्ते के बारे में भी बताते हैं। अंतिम में उन्होंने लिखा कि मेरे लिए सिर्फ और सिर्फ टुन्नी।
A post shared by Sheezan M Khan (@sheezan9)
शीजान की बहन ने वीडियो पर ऐसे किया रिएक्ट
शीजान की इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी खूब प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। पोस्ट पर रिएक्ट करने वालों में से एक उनकी बहन शफाक नाज भी है। शीजान की बहन ने कमेंट करते हुए लिखा कि हमेशा खुश रहो और स्ट्रोन्ग रहो और एक हार्ट इमोजी भी पोस्ट की। इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स शीजान की कविता की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire