May 29, 2023

ट्रांसपेरेंट साड़ी में मोनालिसा ने गिराई हुस्न की बिजलियां, फोटोज देख धड़का फैंस का दिल

wp-header-logo-158.png

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का लेटेस्ट फोटोशूट।
Bhojpuri Actress Monalisa: भोजपुरी सिनेमा से दूरी बनाने के बाद भी मोनालिसा अकसर चर्चा में रहती हैं। टीवी सीरियल्स में भी वह अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा चुकी है। नजर से लेकर डायन जैसे कई शोज में उनके कमाल के अंदाज को लोगों ने बेहद पसंद किया है। इस बीच एक बार फिर उनका नया फोटोशूट चर्चा में आ गया है। दरअसल, बगैर मॉर्डन ड्रेस के ही एक्ट्रेस ने फैंस को मदहोश कर दिया है।
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अपने फैंस के दिलों की धड़कन लेटेस्ट फोटोशूट से बढ़ा देती है। इतना ही नहीं, फैंस की अटेंशन पाने के लिए मोनालिसा हमेशा अपने टोन्ड फिगर को भी फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। पिक्चर्स में अभिनेत्री का मनमोहक अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।
मोनालिसा की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्हें रॉयल ब्लू कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी और स्ट्रिप ब्लाउज में कातिलाना लुक का जलवा बिखेरते देखा जा सकता है। इंटरनेट पर सामने आते ही उनकी लेटेस्ट पिक्स पर लोग ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में भी मोनालिसा का नाम शामिल हैं। इस बार उनकी साड़ी लुक की फोटोज से फैंस का नजरें हटाना तक मुश्किल हो गया है। प्रशंसक मोनालिसा की तस्वीरों को लगातार निहार रहे हैं।
मोनालिसा के मेकअप और हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को कर्ली लुक दिया है। साथ ही स्मोकी मेकअप से भोजपुरी क्वीन ने अपनी लुक को पूरा किया है। एक्ट्रेस के इस अंदाज को देखकर फैंस इंप्रेस भी हो गए हैं।
मोनालिसा के बारे में बेहद कम लोग जानते होंगे कि उनका असली नाम अंतरा बिस्वास है। जी हां, भोजपुरी फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर मोनालिसा कर लिया था और आज हर कोई उन्हें इसी नाम से जानता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मोनालिसा का नया सीरियल बेकाबू भी सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें उनके साथ बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट शालीन भनोट भी लीड रोल की भूमिका में हैं। फैंस एक्ट्रेस को एक अलग किरदार की भूमिका निभाते देखकर काफी उत्साहित भी है।

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source