क्या इस सीजन भी नहीं मिलेगा सचिन के लाड़ले अर्जुन को मौका, सोशल मीडिया पर फैंस ने की खिलाड़ी से ये मांग

Deprecated: Automatic conversion of false to array is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/traffic-goliath-pro/includes/autolinks_tags.php on line 122
अर्जुन तेंदुलकर।
Arjun Tendulkar IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से फैंस काफी निराश हैं, क्योंकि मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच शर्मनाक तरीके से हार चुकी है। लेकिन मुंबई की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी शामिल है, जो आने वाले मैचों में मुंबई के लिए मैच विनर साबित हो सकता है। बता दें यहां बात हो रही हैं सचिन तेंदुलकर के लाड़ले बेटे अर्जुन तेदुंलकर के बारे में। दरअसल अर्जुन पिछले तीन साल से मुंबई का हिस्सा हैं, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बना रहे हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में भी नदारद नजर आए अर्जुन
रविवार को आरसीबी के खिलाफ खेले गए पहले मैच में रोहित घरेलू क्रिकेट में तीन विकेट लेने वाले अरशद खान को मौका देते नजर आए। वही रोहित ने ऋतिक शौकीन और नेहल वढेरा को भी प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया। लेकिन हैरानी तब हुई जब कप्तान ने अर्जुन को इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में भी शामिल नहीं किया। रोहित के इस फैसले से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। इसमें कोई शक नहीं कि अर्जुन एक स्टार क्रिकेटर पिता के बेटे हैं, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि वह परफॉर्म नहीं कर सकते।
फैंस ने की ये मांग
सोशल मीडिया पर अर्जुन को टीम में शामिल नहीं करने को लेकर फैंस इसे महान सचिन की इज्जत से जोड़ रहे हैं। वहीं फैंस दावा कर रहे हैं कि मुंबई ने कैमरून ग्रीन को 17 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है और वह पहले मैच में फ्लॉप साबित हुए थे। उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए फिर अर्जुन को मौका क्यों नहीं मिल रहा। इसके साथ ही फैंस का ये भी कहना है कि जिस तरह अर्जुन ने मुंबई रणजी टीम को छोड़ा, उसी तरह उन्हें मुंबई इंडियंस को छोड़ देना चाहिए। खैर अगर ऐसा होता है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।
मुंबई की टीम छोड़ दी
आपको बता दें कि अपने पिता की घरेलू टीम यानी मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम से डेब्यू करना अर्जुन का सपना था। इसके लिए उन्होंने कई साल इंतजार भी किया। लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल सका और बाद में अर्जुन को गोवा की रणजी ट्रॉफी टीम से डेब्यू करना पड़ा। अर्जुन ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार शतक जड़कर अपने पिता सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली थी।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire