WPL 2023 Live Streaming: ऐसे फ्री देखें विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Women’s Premier League: महिला प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के पहले संस्करण के शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। इस टी20 लीग का पहला मैच 4 मार्च को गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस महिला टीम के बीच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। तो आइए जानते हैं Women’s Premier League 2023 के मैच कब, कहां और कैसे लाइव देखे जा सकते हैं।
कितनी टीमें भाग ले रही हैं
सभी क्रिकेट प्रशंसक डब्ल्यूपीएल के पहले संस्करण के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब लगभग खत्म हो चुका है। इस पहले संस्करण में कुल 5 फ्रेंचाइजी भाग ले रही हैं। जिसमें गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस महिला टीम के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम शामिल हैं।
कहां खेले जाएंगे मैच
सभी मैच मुंबई के दो स्टेडियम में खेले जाएंगे। 11 मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम और 11 मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे।
कहां देखें लाइव मैच
इस पूरे सीजन का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाने वाला यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही सभी 22 मैचों का सीधा प्रसारण वायाकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल स्पोर्ट्स-181, स्पोर्ट्स-181एचडी और स्पोर्ट्स-18 खेल पर किया जाएगा। इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर भी उपलब्ध होगी। जहां दर्शक इस पूरे टूर्नामेंट का फ्री में आनंद उठा सकते हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire