March 28, 2023

Sapna Choudhary: पासली गाने पर झूमी हरियाणा की देसी क्वीन, सपना चौधरी का डांस देख दीवाने हुए फैंस

wp-header-logo-146.png

सपना चौधरी
Sapna Choudhary Dance Video: हरियाणा में देसी क्वीन के नाम से सपना चौधरी मशहूर हैं। आए दिन उनके गानों की चर्चा फैंस के बीच चलती रहती है। यूट्यूब पर तो एक्ट्रेस के हरियाणवी गानों की खूब धूम देखने को मिलती है। साल 2023 में सपना अपने चाहनेवालों के लिए एक के बाद एक न्यू सॉन्ग लेकर हाजिर हो रही हैं। खास बात है कि सपना के गानों के साथ ही उनके डांस स्टेप्स को भी लोग फॉलो करते हैं। सपना की पॉपुलैरिटी का आलम तो यह है कि उनका नाम ही किसी गाने में काफी होता है उसे सुपरहिट करवाने के लिए। इस बार उन्होंने अपने एक लेटेस्ट सॉन्ग पर अपनी डांस वीडियो शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ उन्होंने अपने पासली गाने पर डांस करने की वीडियो शेयर की है। सूट की आउटफिट में सपना अपने देसी डांस मूव्स को जमकर फ्लॉन्ट कर रही है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जाओ जल्दी जाकर गाना सुनो और आप भी खूब नाचो। सपना के डांस स्टेप्स से नजर हटाना बेहद मुश्किल हो गया है। डांस करने के साथ ही उनकी ग्लैमरस लुक भी प्रशंसकों का दिल धड़का रही है।
सपना चौधरी की डांस वीडियो को पसंद करते हैं यूजर्स
सपना चौधरी के बारे में हरियाणवी गानों के शौकीनों को तो पता ही है कि उनकी स्टेज परफोर्मेंस का भी काफी क्रेज लोगों के बीच देखने को मिलता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब एक्ट्रेस ने अपनी डांस वीडियो को सांझा किया है। इससे पहले भी सपना लगातार अपने फैंस के साथ इस तरह की वीडियो क्लिप शेयर कर चुकी है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार देते नजर आते हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में भी लाइक और व्यूज की बरसात एक्ट्रेस के फैंस करते नजर आ रहे हैं।
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)
सपना चौधरी के डांस पर दिल हार बैठे फैंस

हरियाणा की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में सपना चौधरी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इन दिनों एक्ट्रेस हरियाणवी के साथ ही पंजाबी और भोजपुरी गानों में भी अपना लक अजमाती नजर आ रही है। पवन सिंह के साथ उनका भोजपुरी गाना रिलीज होते ही यूट्यूब म्यूजिक लिस्ट में काफी आगे चल रहा था। इसके अलावा फैंस उनके हरियाणवी गानों की तारीफ करते रहते हैं। एक इंटरव्यू ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वो हरियाणवी कलाकार के अलावा अन्य इंडस्ट्री में भी काम करने की इच्छा रखती है। बिग बॉस 11 में भी उनके देसी स्वैग का जलवा देखने को मिला था। फिलहाल तो एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ही सभी का ध्यान खींच रही है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source