March 23, 2023

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को आई राहा और आलिया की याद, बोले- वो दोनों कश्मीर में…

wp-header-logo-176.png

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट। 
Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अभिनेता इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं, वहीं आलिया अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कश्मीर में कर रही हैं। खास बात है कि एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी राहा कपूर भी हैं। ऐसे में रणबीर को अपनी पत्नी के साथ ही बेटी की भी याद सता रही है। यह दर्शाता है कि पैरेंटस बनने के बाद भी रणबीर और आलिया के बीच लगातार प्यार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने खुद इस बात का जिक्र किया है। आइए जान लेते हैं कि आलिया और राहा के बारे में एक्टर ने क्या कुछ कहा है।
रणबीर कपूर को आई राहा और आलिया की याद
करण जौहर के निर्देशन में बन रही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग कश्मीर में चल रही है। इसमें आलिया भट्ट के साथ रणवीर सिंह लीड रोल की भूमिका में हैं। वैसे तो बीते साल ही इसके शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लिया गया था, लेकिन मेकर्स ने फैसला लिया था कि आलिया की प्रेग्नेंसी के बाद कुछ सीन्स को शूट किया जाएगा। इस बीच अब रणबीर कपूर की एक स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई है। फिल्म प्रमोशन इवेंट में रणबीर आलिया और राहा के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आलिया कश्मीर में शूटिंग कर रही हैं और अपने साथ राहा को भी ले गई हैं। मैं दोनों को काफी ज्यादा मिस कर रहा हूं। दोनों 5 दिन के बाद वापस मुंबई आएंगे। इसके लिए मैं उनका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।
Father #RanbirKapoor is Missing Daughter Raha and Wife #AliaBhatt, will have to divide priorities for baby ♥️♥️♥️♥️ pic.twitter.com/NJPX3T4DKu
लीक हुई आलिया की शूटिंग सेट से वीडियो

रणबीर ने बताया कि मैं और आलिया दोनों ही एक्टर्स हैं। इस वजह से हम दोनों को अपनी प्राथमिकताओं को भी बांटना पड़ेगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर आलिया की फिल्म शूटिंग सेट से कुछ वीडियो भी सामने आ चुकी है। इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद फैंस भी एक्साइडेट हो गए हैं। ट्विटर पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस रेड कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनके साथ रणवीर सिंह को भी देखा जा सकता है। आलिया के फैंस तो उनकी फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, रणबीर अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए उत्सुक है।
alia bhatt will look her FINEST in ROCKY AUR RANI KI PREM KAHANI. pic.twitter.com/rsLpzm81rn

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source