March 29, 2023

Hrithik Roshan Wedding: नवंबर महीने में शादी करेंगे ऋतिक रोशन और सबा आजाद! एक्टर के पिता ने ऐसे किया रिएक्ट

wp-header-logo-150.png

सबा आजाद और ऋतिक रोशन
Hrithik Roshan and Saba Azad Wedding: बॉलीवुड सेलेब्स की शादी का इंतजार फैंस बेसब्री से करते हैं। हाल ही में सिड-कियारा की शादी हुई। दोनों की वेडिंग से जुड़े अपडेट जानने को लेकर उनके चाहने वालों के बीच खासा क्रेज देखने को मिला। अब बॉलीवुड के एक और कपल की शादी की चर्चा शुरू हो गई है। यहां हम बात ऋतिक रोशन और सबा आजाद की कर रहे हैं। सबा और ऋतिक को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। साथ ही दोनों की डेटिंग की खबर किसी से छिपी नहीं है। रिपोर्ट्स में लगातार कहा जाता है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच एक ट्वीट में ऋतिक-सबा की वेडिंग डेट को लेकर भी दावा किया जा रहा है।

क्या सच में शादी करेंगे ऋतिक और सबा
सोशल मीडिया पर एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और सबा आजाद नवंबर महीने में शादी करने वाले हैं। शादी की सच्चाई जानने से पहले दोनों के रिश्ते के बारे में जान लेते हैं। ऋतिक की पहली शादी सुजैन खान के साथ हुई थी। हालांकि, दोनों का तलाक हो गया और वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। सुजैन से अलग होने के बाद कुछ समय से ऋतिक और सबा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में एयरपोर्ट पर भी दोनों की kiss करने की फोटोज सामने आई थी। इतना साफ है कि दोनों लव रिलेशनशिप में हैं। चलिए अब वायरल ट्वीट की सच्चाई भी जान लेते हैं।
ऋतिक के पिता ने शादी को लेकर ऐसे किया रिएक्ट
ऋतिक रोशन के फैंस सोशल मीडिया पर छाए हुए ट्वीट को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए, लेकिन ऋतिक या फिर सबा की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है। ऋतिक रोशन के पिता यानी राकेश रोशन ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी फिलहाल तक नहीं है। ना ही उन्होंने ऐसा कुछ अभी तक सुना है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऋतिक के करीबी सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती अब शुरू ही हुई है और शादी की चर्चा देखने को मिल रही है। ऋतिक और सबा अभी एक दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। अभी दोनों की शादी की खबरें महज अफवाह हैं। हालांकि, सच्चाई तो आने वाला समय या फिर खुद ऋतिक रोशन ही बता पाएंगे।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source