Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 1, 2023

शहर में फागोत्सव की धूम-मंदिरों में होलाष्टक में अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे, भगवान और भक्त भी सतरंगी रंगों में रंगे

wp-header-logo-160.png

बीकानेर। शहर के मंदिरों में होलाष्टक में अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे है। जहां फागोत्सव की धूम से भगवान और भक्त भी सतरंगी रंगों में रंगे नजर आ रहे है। दाउजी रोड स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में रंग—बिरंगी गुलाल और राधा कृष्ण की धमाल के साथ प्रथम पूज्य रंगीले नजर आए।
मौका था श्री आदि गणेश भक्त मंडल की ओर से आयोजित फागोत्सव का। जहां भक्तों के गणपति के संग जमकर पुष्पों और रंग की होली खेली। इस मौके पर पर प्रथम पूज्य का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाकर गुलाल व पिचकारियों से झांकी सजाई गई। मंडल अध्यक्ष अविनाश व्यास ने बताया कि भगवान गजानंद को फाग गीतों के साथ पुष्पों की होली खेलाई गई ओर राबडिय़े का भोग लगाया जाएगा। वहीं कृष्ण राधिका ने फाग गीतों पर जमकर नृत्यों की प्रस्तुति दी। बाद में कृष्ण राधा को पुष्पों से होली खिलाई गई।

source