March 23, 2023

डीग में पर्यटन सुविधाओं का विकास कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना ही मेरी प्राथमिकता- विश्वेंद्र सिंह

wp-header-logo-163.png

भरतपुर, 1 मार्च। राजस्थान पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 3 दिवसीय बृज होली महोत्सव का बुधवार को आगाज हुआ।इस दौरान डीग में दादा पौता दौड़,नींबू,मटका दौड़ प्रतियोगिता,कबड्डी,रस्सा कस्सी,मूंछ प्रतियोगिता,मेंहदी,रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पर्यटन विभाग के उपनिदेशक संजय जौहरी ने बताया कि 1 मार्च को डीग,व 2 मार्च को कामां एवं 3 मार्च को भरतपुर में बृज होली महोत्सव मनाया जा रहा था।जहां बुधवार को डीग में नेहरु पार्क में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इस दौरान दादा पोता दौड प्रतियोगिता में महाराज सिंह दादा ,कुनाल पौता ने प्रथम,विष्णु देव दादा ,नितिन पौता ने द्वितिय एवं बलवीर दादा,मोहित पोता ने तृतिय स्थान प्राप्त किया,नींबू में गोरी प्रथम,अंबिका द्वितिय,संगीता फौजदार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मटका प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम, अंजलि द्वितिय,सपना ने तृतिय स्थान प्राप्त किया।रस्सा कस्सी में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहज प्रथम,राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दिदावली ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया।इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता में बाल विकास विद्या पीठ प्रथम, के.एल जोशी द्वितिय स्थान पर रहा।मेंहदी सुहानी प्रथम,सुहानी द्वितिय,कल्पना तृतिय स्थान पर रही। मूंछ प्रतियोगिता में मदन शर्मा प्रथम, पुष्पेंद्र चौधरी द्वितिय,छुट्टन सिंह सोनगांव तृतिय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने प्रथम,द्वितिय,तृतिय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।इस दौरान सांय रंगारंग प्रोग्राम महल परिसर में किया गया। जहां पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह, संभागीय आयुक्त सावरमल वर्मा, जिला कलेक्टर आलोक रंजन ,अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रषासन रतन कुमार , सहित अन्य प्रषासन व पुलिस के अधिकारियों ने जलमहल जलमहल पहुॅचकर रंगीन फब्बारों का आनन्द उठाया।
बृज महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने गुब्बारें उड़ाकर किया। उन्होंने कहा मेरा प्रयास है कि डीग पर्यटन के क्षेत्र में विश्व पटल पर उभर कर सामने आए। 4 बजे शुरु हुए रंगीन फब्बारें – ब्रज महोत्सव के तहत जल महल परिसर में सांय 4 बजे रंगीन फब्बारों का प्रदर्शन किया गया।जैसे ही फब्बारों से निकल कर संगीत जलधाराएं अठखेलियां कर अपनी इंद्रधनुषी छटा बिखेरने लगे तो दर्शक झूम उठे।और इस अनुपम दृष्य को देखते हुए अपने – अपने कैमरों में फोटो विडियो द्वारा अनुपम नजारे को कैद करते नजर आये।
इस अवसर पर संभागीय आयुक्त सावरमल वर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीष राघवेन्द्र कछवाल ,जिला कलेक्टर आलोक रंजन, ,एडीजे डीग रामचरण मीणा, एडीएम भरतपुर रतन लाल स्वामी, सीजेएम भरतपुर ,कुम्हेर एसडीएम वर्षा मीणा,पर्यटन विभाग के उप निर्देशक संजय जौहरी,जल महल सरंक्षण सहायक मुदस्तर अली, तहसीलदार पुष्कर सिंह चौधरीईओ नटवरलाल सहित बड़ी संख्या में न्यायायिक ,प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।
संवाददाता-आशीष वर्मा


राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?

View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter

source