Vani Jayaram: नहीं रहीं मशहूर सिंगर वाणी जयराम, पद्म भूषण से हो चुकी थीं सम्मानित

वाणी जयराम
Vani Jayaram Passed Away: म्यूजिक जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी आवाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन हो गया है। 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक वाणी जयराम को उनके चेन्नई वाले घर में मृत पाया गया है। उनकी निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। मनोरंजन जगत में तो शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
वाणी जयराम ने अपने करियर में 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए थे। सिंगर का यूं अचानक दुनिया को अलविदा कह चले जाना बेहद दुखद है। सिंगर की मौत के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। इतनी जानकारी पता चली है कि वो घर में मृत पाई गई हैं। उनके अंतिम संस्कार के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। वाणी जयराम को सिंगिंग की दुनिया में आधुनिक भारत की मीरा के नाम से संबोधित किया जाता था।
25 जनवरी के दिन भारत सरकार की ओर से वाणी जयराम को तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी गायन कला की बदौलत म्यूजिक को नई ऊंचाई पर पहुंंचाया था। उन्होंने 19 से ज्यादा भाषाओं में सॉन्ग गाए थे। सिंगर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और राज्य सरकार के पुरस्कार भी जीते थे।
Tamil Nadu | Veteran playback singer Vani Jairam found dead at her residence in Chennai, say Thousand Lights Police officials. Details awaited.
She was conferred with the Padma Bhushan award for this year.
(Pic: Vani Jairam’s Facebook page) pic.twitter.com/TEMHbHw11s
गायन कला के लिए मशहूर वाणी जयराम के करियर को सबसे बड़ा ब्रेक साल 1971 में गुड्डी के साथ मिला था। उन्होंने एमएस विश्वनाथन, केवी महादेवन, चक्रवर्ती, इलैयाराजा और सत्यम सहित कई दिग्गज सिंगर्स के साथ काम किया था।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire