बढ़ते जा रहे डिमेंशिया के मरीज।
Symptoms of dementia: डिमेंशिया आज पूरे विश्व भर की समस्या बनती जा रही है। WHO के अनुसार, दुनियाभर में इसके मरीजों की संख्या प्रतिवर्ष 10 लाख बढ़ती जा रही है। वर्तमान समय में ये बीमारी मृत्यु का सातवां सबसे बड़ा कारण है। हालांकि, अगर इसका सही समय पर इलाज कराया जाए, तो इससे बचा जा सकता है। आज हम आपको डिमेंशिया से जुड़ी बातें बताएंगे।
इस बीमारी के प्रारंभिक लक्षण में भूलने की समस्या आती है। इस बीमारी में लोग सामान्य बातों और कामों को भूलने लगते हैं, जिसे वो नियमित रूप से किया करते थे। जैसे किसी की कही बात को भूल जाना, कोई सामान रख के भूल जाना आदि। इस कारण से व्यक्ति परेशान होने लगता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
इस बीमारी में ऐसा देखा गया है कि इसमें लोगों के व्यवहार में काफी परिवर्तन आ जाता है। अगर कोई अचानक से शांत रहने लगे या अचानक से गाली देने लगे, तो इसे डिमेंशिया के लक्षण के रूप में माना जाता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति का अधिक ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ उसे डॉक्टर को अवश्य दिखाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Weight Loss Tips: वर्क आउट के पहले और बाद में ये खाएं, हमेशा रहेंगे फिट, जानें वजह
इसके एक प्रमुख लक्षण में से एक है मन का बार-बार बदलते रहना। इस बीमारी में व्यक्ति को अचानक से गुस्सा आना या घबराहट होना, उदास और निराश होना माना जाता है। ऐसे में मरीजों से बात करते रहना चाहिए और ध्यान देना चाहिए कि मरीज स्वयं को चोट न पहुचा लें।
इसके इलाज के लिए सबसे पहले आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए और उनके दिए हुए दवाओं और डाइट को फॉलो करना चाहिए।
इसके साथ ही आपको नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। साथ ही आपको अपनी पसंद के अनुसार, किताबों को पढ़ना चाहिए।
आपको कुछ ऐसे खेल खेलने चाहिए, जिसमें दिमाग का अधिक प्रयोग हो।
लोगों के साथ रहना चाहिए और बातचीत करते रहना चाहिए।
सुबह-सुबह सैर के लिए जाना चाहिए।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire
