लाल सिलेंडर में LPG, जानें काले-नीले रंग वाले Cylinder में कौन-सी गैस

लाल सिलेंडर में LPG
Facts About Cylinder Colors: आपने हर घर में उपयोग होने वाला लाल कलर का सिलेंडर (gas cylinder) तो देखा ही होगा। इसके साथ ही हर शख्स ये भी जानता है कि उस सिलेंडर में एलपीजी गैस (lpg gas) यानी लिक्वेफाइड पेट्रोलियम गैस भरी हुई होती है। इसके साथ ही हम आपको ये भी बता दें कि किचन सिलेंडर के अलावा भी कई और रंगों के सिलेंडर आते हैं, जिनमें अलग-अलग गैस भरी हुई होती है। लाल के अलावा आपको नीला, काला, सफेद, ग्रे और भूरे रंग का सिलेंडर देखने को मिलेगा। ऐसे में अब सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर इन अलग-अलग रंग वाले सिलेंडरों मे कौन सी गैस भरी हुई होती है। वहीं इन सिलेंडरों को इतने सारे रंगों में क्यों बांटा गया है, सभी गैस को एक ही रंग के सिलेंडर मे भी तो भरा जा सकता था। चलिये जानते हैं इनके बारे में, आज के इस आर्टिकल में।
क्यों अलग-अलग रंग के होते हैं सिलेंडर
दरअसल, एलपीजी (LPG) के अलावा भी दुनियाभर में कई तरह की गैस का इस्तेमाल किया जाता है। लाल कलर का सिलेंडर, जिसमें एलपीजी होती है, वो सिर्फ किचन मे खाना बनाने के काम ही आता है। परन्तु इसके साथ ही बहुत सी गैस ऐसी भी हैं, जो हमारे जीवन को आसान बनाने में काफी अहम भूमिका निभाती हैं। LPG गैस के पहले से ही ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड और गुब्बारे मे भरी जाने वाली हीलियम गैस को भी सिलेंडर में ही भरा जाता है। इन गैस को सिलेंडर में भरना काफी आसान होता है, लेकिन अगर सभी गैस को एक जैसे ही दिखने वाले सिलेंडर में भर दिया जाता तो कोई भी उन्हें नहीं पहचान पाता कि कौनसी गैस कौन से सिलेंडर में है। यही वजह है कि हर तरह की गैस के लिए एक अलग रंग का सिलेंडर रखा गया, ताकि उस रंग से हिसाब से गैस की पहचान की जा सके।
ये भी पढ़ें: क्यों सिर्फ सफेद रंग का होता है दूध, जानिये साइंस
कौन से रंग के सिलेंडर में होती है कौन-सी गैस
ये तो सभी जानते हैं कि लाल रंग के सिलेंडर मे LPG यानी लिक्वेफाइड पेट्रोलियम गैस भरी होती है, जिसका उपयोग किचन में खाना बनाने के लिए किया जाता है। अब जानते हैं कि सफेद रंग के सिलेंडर में कौन सी गैस होती है और उसका क्या काम होता है। दरअसल, सफेद रंग के सिलेंडर में ऑक्सीजन गैस होती है। ऑक्सीजन गैस से भरे हुए सिलेंडर आपको ज्यादातर अस्पतालों में ही देखने को मिलेंगे।
वहीं ब्लैक यानी काले रंग के सिलेंडर में नाइट्रोजन गैस होती है, जिसका इस्तेमाल आइसक्रीम और टायरो मे भरने के लिए होता है। अब बताते हैं भूरे रंग के सिलेंडर में हीलियम गैस होती है, जिसे गुब्बारों मे भरा जाता है। नीले रंग के सिलेंडर में नाइट्रस ऑक्साइड होती है, जिसे लाफिंग गैस के नाम से भी जानते है। वहीं ग्रे सिलेंडर में कार्बन डाइ-ऑक्साइड गैस होती है, जिसको व्यावसायिक काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire