बिल्ली बनकर Met Gala में पहुंची सिंगर, सवाल के जवाब में बोलीं- म्याऊं

अमेरिकन सिंगर डोजा कैट।
Met Gala 2023: न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित मेट गेला (Met Gala) फंक्शन की चर्चा खूब चल रही है। इस फैशन इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स के ड्रेसिंग सेंस ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मेट गाला 2023 की थीम (Met Gala 2023 Theme) की बात करें तो यह मशहूर फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड के सम्मान में रखी गई थी। कार्ल लेगरफेल्ड की मौत के बाद उनकी संपत्ति की मालकिन पालतू बिल्ली चौपेट बन गई। रेड कार्पेट पर सेलेब्स बिल्ली की आउटफिट में पहुंचे। इसमें मशहूर सिंगर और रैपर डोजा कैट (Doja Cat) का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी बिल्ली लुक की ड्रेस से हर किसी का ध्यान खींच लिया। इतना ही नहीं, सिंगर की एक वीडियो भी चर्चा में आ गई है। इसमें वो बिल्ली की आवाज निकालती नजर आ रही हैं।
मेट गाला 2023 में पहुंची डोजा कैट एक पॉपुलर अमेरिकन सिंगर और रैपर हैं। इवेंट में डोजा ने सफेद और सिल्वर कलर का कैट स्टाइल गाउन पहना हुआ था। गाउन में कैट ईयर भी देखने को मिले। बता दें, डोजा कैट के बैकलेस गाउन को Oscar De La Renta ने डिजाइन किया था। डोजा की यूनिक लुक के अलावा उनका एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि डोजा से कई तरह के सवाल पूछे गए। इनमें शामिल थे कि आप पहली बार मेट गाला में आई है, आपकी ड्रेस किसने डिजाइन की है और आप इस इवेंट को लेकर कितनी ज्यादा एक्साइटेड हैं। डोजा ने हर सवाल का जवाब अलग-अलग अंदाज में म्याऊं बोलकर दिया।
A post shared by VOGUE India (@vogueindia)
Also Read: मेट गाला में दिखा आलिया भट्ट का ग्लैमरस अंदाज, दिखीं परी सी खूबसूरत
अनुष्का शर्मा को पसंद आई डोजा कैट की लुक
डोजा के वीडियो पर उनके चाहनेवाले जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही, सेलेब्स ने भी रैपर की वीडियो पर कमाल की टिप्पणी की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर डोजा कैट की फोटो शेयर करते हुए एक प्यारा कैप्शन भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा कि रेड कार्पेट पर बातचीत करने का यह तरीका भी मुझे काफी अच्छा लगा।
डोजा ने शेयर की मेट गाला की अपनी लुक
डोजा ने भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी मेट गाला लुक की फोटोज शेयर की। इसमें वो कैमरे की ओर देखकर खूब पोज देती नजर आती हैं। डोजा के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2014 में अपना सिंगिग करियर शुरू किया था।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire