कांस्टेबल पर बलात्कार व बारां अभिभाषक परिषद अध्यक्ष के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज, पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

कोटा. शहर की एक महिला से कोटा पुलिस लाइन मेंं पदस्थापित एक कांस्टेबल द्वारा बलात्कार करने तथा बारां अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने चार दिन पहले रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान के बाद शनिवार को कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। वहीं वकील को पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस उप अधीक्षक संजय चम्पावत के अनुसार, महिला ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि कोटा पुलिस लाइन मेंं पदस्थापित कांस्टेबल रोहित कुमार ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। एक दिन वह उसे अपने मकान पर ले गया। वहां भी उसके साथ बलात्कार किया। मकान मेंं वकील कमलेश दुबे भी मौजूद था। उसने भी छेड़छाड़ की। उसका हाथ पकड़ा तो वह छुड़ाकर बाहर की ओर भागी। पुलिस ने कांस्टेबल रोहित कुमार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया। जबकि वकील कमलेश दुबे के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। आरोपी वकील कमलेश दुबे की तलाश की जा रही है।
राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?
View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter