Shraddha Kapoor Video: 10 रुपये की पेप्सी श्रद्धा कपूर…' लड़कियों के नारे सुन दंग रह गई एक्ट्रेस

श्रद्धा कपूर एक इवेंट में अपने फैंस के साथ।
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस का क्रेज फैंस के बीच नेक्सट लेवल पर देखने को मिलता है। ज्यादातर लाइव इवेंट में दर्शक अपनी खुशी और एक्साइटमेंट जाहिर करने के लिए नारे भी लगाते हैं। इस बार श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म तू झूट्ठी मैं मक्कार का प्रमोशन करने पहुंची थी। बता दें कि रणबीर और श्रद्धा अलग-अलग इवेंट में जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा ने एक इवेंट में शिरकत की। यहां उनके चाहनेवालों की दीवानगी देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां, लड़के ही नहीं लड़कियां भी एक्ट्रेस की क्यूटनेस के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर इस दौरान का एक वीडियो भी काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।
अहमदाबाद में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए श्रद्धा कपूर पहुंची थी। एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस भी बड़ी तादाद में नजर आए। इसी दौरान श्रद्धा के लिए फैंस ने नारे लगाने शुरू कर दिए। खास बात यह देखी गई कि नारे लगाने वाले लड़के नहीं बल्कि लड़कियां थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बार सुनने पर तो एक्ट्रेस को भी विश्वास नहीं हुआ। फिर उन्होंने लड़कियों से कहा कि आप जो नारे लगा रहे हो एक बार फिर बोलो। श्रद्धा ने माइक भी फैंस को थमा दिया।
लड़कियों ने लगा दिए ऐसे नारे
दरअसल, फैंस की खास बात होती है कि वो अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्दों नहीं भावनाओं पर ध्यान देते हैं। श्रद्धा के कहने पर लड़कियों ने भी नारा लगा दिया कि 10 रुपये की पेप्सी श्रद्धा कपूर…’ इतना सुनने के बाद एक्ट्रेस तो अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। स्टेज पर खड़ी श्रद्धा जोर से हंसने लगती हैं। अब अपने सुपस्टार की खुशी को देखर फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित हो गए। लेकिन, सोशल मीडिया पर श्रद्धा के फैंस का क्रेज सुर्खियों में आ गया है। यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी एक्ट्रेस की वीडियो पर लगातार दे रहे हैं।
A post shared by @varindertchawla
एक फैन ने सुनाया अपना किस्सा
श्रद्धा की दीवानगी केवल लड़कियों में देखने को मिली ऐसा नहीं है। एक लड़के ने भी बताया कि वो एक बैंक में काम करता है और एक्ट्रेस से मिलने के लिए बैंक में झूठ बोलकर आया है। श्रद्धा भी अपने फैन का झूठ सुनकर हंसने लगती है। फिर वो फैन कहता है कि आपके लिए तो मैं पूरी दुनिया के साथ मक्कारी कर सकता हूं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire