March 29, 2023

47 साल की उम्र में सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, एक्ट्रेस बोली- अब नया जीवन जीने के लिए हूं तैयार

wp-header-logo-97.png

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन
Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के फैंस के लिए हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली सुष्मिता को हार्ट अटैक आया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। इस खबर ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है। जानकारी बिल्कुल सही है, क्योंकि खुद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक आया। चलिए अब जान लेते हैं एक्ट्रेस की हेल्थ का लेटेस्ट अपडेट।
इंस्टाग्राम पर सुष्मिता ने एक फोटो अपने पिता के साथ शेयर की। इस पोस्ट के कैप्शन में ही उन्होंने बताया कि वो पिछले कुछ दिनों से बुरे दौर से गुजर रही हैं। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें हार्ट अटैक भी आया था। इतना ही नहीं, उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई है। खैर फैंस के लिए एक राहत की जानकारी यह है कि उनकी हालत अब बिल्कुल सही है। सुष्मिता ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी कि वो बिल्कुल ठीक है और जिंदगी जीने के लिए एक बार फिर से तैयार भी हैं।
सुष्मिता सेन ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
सुष्मिता सेन को आखिर कौन नहीं जानता है। एक्टिंग की बात हो या फिर पर्सनल लाइफ, उनकी हर छोटी बड़ी बातों के बारे में सभी को पूरी जानकारी है। लेकिन, एक्ट्रेस अपने हेल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रही थी और किसी को पता भी नहीं चल पाया। अब एक्ट्रेस ने पोस्ट में फैंस को हिम्मत देते हुए लिखा कि अपने दिल को हमेशा हिम्मत और खुशी से भरे रखो। यह आपका उस समय साथ देगा, जब आपको सबसे ज्यादा इसकी जरूरत होगी। सुष्मिता ने बताया कि ये ज्ञान की बात उनके पिता ने उन्हें बताई थी। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे एक दिन पहले ही हॉर्ट अटैक आया था। ऐंजियोप्लास्टी हो गई है और स्टेंट भी लग गया है। लेकिन, मुझे सबसे खास बात के बारे में पता चला कि मेरा दिल बड़ा है।
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)
अपना हेल्थ अपडेट देते हुए ही एक्ट्रेस ने उन लोगों का शुक्रिया भी अदा किया, जिन्होंने सही समय पर उनकी मदद की। इसके बारे में एक्ट्रेस विस्तार से बाद में बताने वाली है। फिलहाल तो उन्होंने अपने फैंस और दुआ करने वाले लोगों का धन्यवाद किया है।

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source