March 21, 2023

29 साल की उम्र में 25 बार दुल्हनियां बनी भोजपुरी सिनेमा की ये हसीना, सुष्मिता सेन से हुई इंस्पायर

wp-header-logo-94.png

भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह 
Bhojpuri Actress Chandni Singh: भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। इन दिनों इंडस्ट्री की एक पॉपुलर एक्ट्रेस की चर्चा चल रही है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि लोगों की पसंदीदा चांदनी हैं। जी हां, अभिनेत्री चांदनी सिंह के गानों को उनके फैंस बेशुमार प्यार देते हैं। हाल ही में वे लेटेस्ट सॉन्ग महेंदी के रंग पिया के संग की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। हाल में उनका भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह के साथ होली गाना भी रिलीज हुआ है। इसके अलावा इस बार एक्ट्रेस की एक वीडियो जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है।

चांदनी सिंह ने 25 बार की शादी
चांदनी सिंह के भोजपुरी गानों को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। इस बार उनकी एक पुरानी वीडियो खूब वायरल हो रही है। इसमें वो बताती हैं कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से इंस्पायर हैं। अब आ जाते हैं, उस अहम बात पर, जो एक्ट्रेस ने खुद इंटरव्यू में स्वीकार की है। चांदनी उन भोजपुरी हसीनाओं की लिस्ट में शामिल हैं, जो ऑनस्क्रीन कई बार दुल्हन का रोल निभा चुकी हैं। दरअसल, चांदनी एक या दो बार नहीं 25 बार रील लाइफ में दुल्हनियां बन चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा फिलहाल तक नहीं किया है कि वो असल जिंदगी में कब किसी की पत्नी बनेंगी।
सुष्मिता सेन से इंस्पायर हैं चांदनी
गौरतलब है कि इंटरव्यू में एक्ट्रेस की ज्यादातर बातें किसी किस्से से कम नहीं है। उन्होंने बताया था कि वो फिल्म इंडस्ट्री की ज्यादातार एक्ट्रेस से प्रेरित हैं। इस लिस्ट में सुष्मिता सेन, मलाइका अरोड़ा और बिपाशा बसु जैसी एक्ट्रेस का नाम शामिल है। उनका कहना है कि इन एक्ट्रेस को देखकर ही उन्हें फिल्मों में काम करने की प्रेरणा मिलती है और वह अपनी पर्सनल लाइफ में फिटनेस को लेकर भी ज्यादा सजग रहती हैं। वीडियो चाहे पुराना हो, लेकिन एक बार फिर एक्ट्रेस की इन बातों ने उनके फैंस का ध्यान खींच लिया है। वर्कफ्रंट को लेकर बात करें, तो उनके कई आगामी गाने रिलीज होने के लिए तैयार है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source