March 20, 2023

शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स, थकान दूर करने में मिलेगी मदद

wp-header-logo-75.png

कुछ उपायों को अपनाकर अपने शरीर को एनर्जेटिक बना सकते हैं। 
Health tips: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए के लिए पाचन का ठीक प्रकार से होना बेहद जरुरी है। एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादातर बीमारियां पेट या पाचन की खराबी से ही शुरू होती हैं। पेट या पाचन को ठीक रखने के लिए डाइट में गट फ्रेंडली चीजें खाना बहुत जरूरी हो जाता है और एक्सपर्ट्स यह भी बताते हैं कि पाचन सही होने से शरीर एनर्जेटिक बना रहता है। ऐसे में शरीर को एनर्जेटिक बनाने के लिए कुछ चीजें खाना बेहद जरूरी है। फलों का सही मात्रा में सेवन पाचन प्रणाली को ठीक करने के साथ आपको हर उम्र में एनर्जेटिक बना सकता है। इसके अलावा कई और भी चीजें हैं, जो डाइजेशन सही रखने में मदद करती हैं। तो आइए जानते है कि एनर्जेटिक बने रहने में कौन सी चीजें हमारे शरीर के लिए कारगर साबित हो सकती हैं।
फलों का सेवन करें

हम जानते हैं कि फल एक ऐसी चीज है, जिसे प्रकृति खुद भोजन बनाना चाहती है। हम यह भी जानते हैं कि फल शरीर के लिए काफी सेहतमंद माने जाते हैं। फलों का नियमित सेवन डाइजेशन में काफी मदद करता है। फलों का सेवन करने से कोई भी व्यक्ति ज्यादा देर तक एक्टिव बना रहता है, चाहे आपकी जीवन शैली कैसी भी हो। अगर आप कोई मेहनत भरा काम कर रहे हैं, तो फल खाने के हर दो घंटे बाद आपको भूख लगेगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि अनाज के मुकाबले फल जल्दी पचते हैं और पेट खाली हो जाता है, लेकिन एनर्जी पाने के लिए फलों का सेवन करना बेहद जरुरी है।
शहद का सेवन करें

शहद इस धरती पर पाए जाने वाला एकमात्र ऐसा पदार्थ है, जिसकी रासायनिक संरचना लगभग इंसान के खून की संरचना की तरह है। शहद का रोजाना सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत मददगार होता है। खासकर वो लोग शहद का सेवन जरूर करें, जिन्हें बलगम की दिक्कत ज्यादा है। शहद दिल और दिमाग दोनों के लिए बहुत अच्छा साबित होता है। यह आपके मन को सतर्क रखता है और शरीर को बहुत एनर्जी देता है। यह बच्चों को रोजाना सेवन करना चाहिए क्योंकि यह उनकी बुद्धि और विकास के लिए फायदेमंद साबित होगा। शहद का सेवन हल्के गर्म पानी के साथ करना है। अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं, तो यह शरीर का वजन कम करने में आपकी मदद करेगा।
2 हफ्तों में कम से कम एक बार थाई मन्न लगाएं

थाई मन्न का मतलब होता है धरती मां। यह पांच अलग-अलग पहलूओं के मिक्चर से बना होता है। इसमें लगभग 50 फीसदी मिट्टी है और कुछ मात्रा में हरी मूंग दाल का आटा मिला होता है और साथ ही इसमें ऑर्गेनिक कपूर जैसी चीजें होती हैं। इस मिक्चर में रीठा पाउडर भी शामिल होता है और एक जड़ी बूटी होती है। इसके मिक्चर को आप अपने शरीर पर लगा सकते हैं। थाई मन्न कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह आपकी स्किन के पोर्स को खोल देता है। इससे शरीर में एनर्जी आती है। साथ ही आप इसे अपने पैरों के तलवों और हथेलियों पर भी लगा सकते हैं। आप इसे अपने माथे और गले के पास भी इसको लगा सकते हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source